फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When the crowd of buyers gathered during the festival, the city groaned with traffic jam.

Gorakhpur News: त्योहार पर खरीदारों की भीड़ उमड़ी तो जाम से कराह उठा शहर

Sun, 12 Nov 2023 07:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 Nov 2023 07:28 AM IST
विज्ञापन
When the crowd of buyers gathered during the festival, the city groaned with traffic jam.
मोहद्दीपुर में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला।
दिवाली की तैयारी के लिए शनिवार को खरीदारों की भीड़ बाजारों में उमड़ी तो पूरा शहर जाम से कराह उठा। दोपहर बाद और देर शाम तक सभी प्रमुख बाजारों में इस कदर भीड़ रही कि ट्रैफिक पुलिस के सारे इंतजाम फेल नजर आए। घंटाघर-अलीनगर में लोग घंटों जाम में फंसे रहे। रेती इलाके में भीड़ की वजह से पैदल चलना भी मुश्किल रहा।
विज्ञापन

जाम से निपटने के इंतजाम से लोगों को गोलघर में तो राहत मिली, लेकिन ऑटो-ई रिक्शा के चलते घंटाघर, अलीनगर, रेती और असुरन इलाके में लोगों को जाम से जूझना पड़ा। जाम में फंसे बाइक व चार पहिया वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन


धनतेरस की खरीदारी के बाद शनिवार को दोपहर बाद लोग दिवाली के लिए सजावट व घर के अन्य सामान खरीदने बाजार में निकले। इसके चलते किराना स्टोर से लेकर सब्जी की दुकानों तक पर भीड़ बढ़ गई। दोपहर बाद तीन बजे का समय हो या फिर रात में आठ बजे का, घंटाघर में खरीदारों की जबरदस्त भीड़ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यही हाल इलेक्ट्रानिक सामान के बाजार रेती रोड का भी रहा। शाम छह बजे के बाद से देर रात तक आजाद चौक और असुरन के पास जाम में लोगों के वाहन फंसे रहे। पुलिस वाहनों को किनारे कराकर किसी तरह से आवागमन का संचालन करा रही थी।
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने खुद रेती रोड पर पैदल गश्त की और इधर-उधर खड़े वाहनों को सही तरीके से खड़ा कराकर जाम खत्म कराया। देर रात तक पटाखों के बाजार में भी चहल-पहल रही।


सुरक्षा को लेकर सतर्क, पुलिस ने गश्त बढ़ाई
गोररखपुर। दिवाली पर सुरक्षा को लेकर पुलिस सादी वर्दी में भी सड़कों पर घूम रही है। एसएसपी के आदेश पर पर पुलिस टीमों को भीड़ वाली जगहों पर घूमते रहने के निर्देश दिए गए हैं। लक्ष्मी पूजा पंडालों में सुरक्षा के लिए बीट पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। दिवाली के बाद बीट पुलिस अधिकारी लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन भी कराएंगे। तेज आवाज में डीजे बजाने पर भी पुलिस सख्ती बरतेगी। आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग अलर्ट पर है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि कुल 2932 लक्ष्मी प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। जहां पर लोगों ने प्रतिमा स्थापित की हैं, वहां के बीट पुलिस अधिकारी को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। सभी अपने-अपने क्षेत्र की प्रतिमाओं की विसर्जन भी कराएंगे। पंडाल से लेकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन तक तेज आवाज में डीजे बजाने पर रोक रहेगी। सिर्फ दो साउंड बॉक्स ही लगाए जा सकेंगे। पुलिस की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। शिफ्टवार पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि पुलिस की मौजूदगी दिन के साथ ही रात में भी नजर आए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed