फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather took a turn in the afternoon, drizzle accompanied by strong wind

Gorakhpur News: दोपहर बाद मौसम ने ली करवट, तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी- मौसम हुआ सुहाना, बढ़ी ठंड

Sun, 03 Mar 2024 04:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 03 Mar 2024 04:59 PM IST
सार

गोरखपुर में रविवार को दोपहर के बाद मौसम ने पल्टी मार दी। तेज हवा के साथ ही अचानक तेज से बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से मौसम ठंडा हो गया।

विज्ञापन
Weather took a turn in the afternoon, drizzle accompanied by strong wind
बारिश के बीच सड़क पर आती-जाती गाड़ियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर मे मौसम एक बार फिर बदल गया। रविवार की दोपहर तक धूप के बाद शाम को तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि इससे तापमान में बहुत अंतर नहीं आया।

विज्ञापन


इस बार हर सप्ताह मौसम का अलग-अलग रंग दिख रहा है। दो दिन पहले तक दोपहर की तेज धूप बर्दाश्त नहीं हो रही थी, लेकिन शनिवार को इसमें परिवर्तन आ गया। हालांकि तापमान 28 डिग्री तक चढ़ा हुआ था। दोपहर बाद अचानक तेज हवा चलने के साथ बादल घिर आए और बूंदाबांदी शुरू हो गई। ठीक ऐसे ही रविवार के दिन भी हुआ।
विज्ञापन


सुबह नमी के साथ हल्की- हल्की धूप खिली थी। लेकिन, बीच-बीच मे बूंदा-बांदी होने लगी। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने शनिवार को ही बता दिया था कि रविवार को भी मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। दिन में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि, रविवार को भी सुबह से कई बार बूंदा-बांदी हुई है। ठंडी हवा के बीच कभी कभार धुप निकलने से गर्मी भी होने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed