फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Weather changing several times in 24 hours, monsoon will depart soon

Gorakhpur News: 24 घंटे में कई बार बदल रहा मौसम, जल्दी होगी मानसून की विदाई

Mon, 09 Oct 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Mon, 09 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Weather changing several times in 24 hours, monsoon will depart soon

विज्ञापन
24 घंटे में कई बार बदल रहा मौसम, जल्दी होगी मानसून की विदाई
दिन में गर्मी से थे परेशान, भोर में ओस और सुबह दिखा कोहरे का असर
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। यूं तो बदलाव मौसम की प्रवृत्ति है, लेकिन इतना तेज बदलाव देख लोग भी अचंभित हैं। बीते बुधवार को बारिश के बाद दिन का तापमान भी 30 डिग्री से नीचे आ गया था तो रविवार को उमस भरी गर्मी के चलते अधिकतम तापमान 33.9 सेल्सियस तक पहुंचा। भोर में ओस पड़ने व अलसुबह पिपराइच इलाके में कोहरे का भी असर दिखा। मौसम विभाग ने मंगलवार को बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
इस बार बरसात के दौरान लोगों को अधिक उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बारिश के दिन कम होने और तेज गर्मी के चलते लोग अब तक परेशान हैं। मौसम में उतार चढ़ाव का दौर अभी जारी है। 29 सितंबर से लेकर पांच अक्तूबर तक बादल छाए रहने, बारिश व बूंदाबांदी के चलते गर्मी का असर काफी कम हो गया था। एसी की जगह कूलर व पंखे भर से काम चल रहा था। लेकिन, शुक्रवार को फिर मौसम बदला और तेज धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस, तो न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। वातावरण में नमी बढ़ने और तेज धूप के चलते लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आद्रता 78 प्रतिशत व शाम 5.30 बजे 62 प्रतिशत दर्ज की गई। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान जताया जा रहा है। दिन में धूप के कारण गर्मी और उमस जैसी स्थिति रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक शफीक सिद्दकी ने बताया कि अभी कुछ दिन तक मौसम शुष्क बना रहेगा। रात में ओस पड़ने की वजह से भोर में कोहरे का भी असर दिखेगा। इसके अलावा मंगलवार को बादल छाने व हल्की से मध्यम बारिश से औसत तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed