फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water level of sarayoo river constant in barhaj, incresing in turtipar

बरहज में सरयू का थमा जलस्तर, तुर्तीपार में बढ़त से दहशत बरकरार

Fri, 27 Aug 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
water level of sarayoo river constant in barhaj, incresing in turtipar
बरहज में सरयू का थमा जलस्तर, तुर्तीपार में बढ़त से दहशत बरकरार
विज्ञापन

बरहज/भागलपुर। बरहज में सरयू का जलस्तर पिछले 24 घंटे से स्थिर है तो तुर्तीपार में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे तटवर्ती गांवों के लोगों में दहशत बरकरार है। सरयू और राप्ती नदी के उफान से बरहज नगर के पटेल नगर पूर्वी और आजाद नगर दक्षिणी में पानी घुस गया है। जबकि भदिला प्रथम और दियारा क्षेत्र के 10 टोले चारों ओर से नदी के पानी से घिर गए हैं।
सरयू नदी पिछले दिनों से प्रतिदिन 10 सेमी बढ़ रही थी। बृहस्पतिवार को जलस्तर स्थिर रहा। नदी खतरे के निशान 66.50 से एक मीटर 23 सेमी ऊपर 67.73 मीटर पर बह रही है। बाढ़ का पानी नाली-नालों के रास्ते बरहज में संत रविदास मंदिर के निकट झींगुर, एवन मास्टर, रामविलास, ओमप्रकाश, प्रिंस, अयोध्या, परदेशी, जैकी, जीउत, प्रहलाद, चुल्ली आदि के घरों तक पहुंच गया है। पटेल नगर दक्षिणी-पश्चिमी मार्ग पर पानी भर गया है। इससे लोगों को आने-जाने में मुश्किलें आ रही हैं। रगरगंज, मेहियवां, नौका टोला, मठियां, कुवाइच टोला, बेलडांड के करीब नदी रामजानकी मार्ग तक पहुंच गई है। नौका टोला के गनेश मणि के सागौन, और बिनवापुरी में तेलियां बारी तक नदी का पानी पहुंच गया है। सरयू में आई बाढ़ से राप्ती भी उफान पर है। भदिला प्रथम टापू बन गया है तो परसियां-विशुनपुर देवार के ज्यादातर टोलों में पानी घुस गया है। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि जलस्तर स्थिर है। जो नदी के पीछे हटने का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार बृहस्पतिवार को शाम 4 बजे नदी का जलस्तर तुर्तीपार रेगुलेटर पर 65 मीटर 20 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। जो खतरा निशान से 90 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी के पानी का भागलपुर-मईल मार्ग और रामजानकी मार्ग पर दबाव बढ़ गया है। नदी के पानी का जलस्तर ऊंचा हो जाने से बरसात का पानी रेगुलेटर के रास्ते नदी में नहीं जा रहा है। जिससे सैकड़ों किसानों की हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो रही है। केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई का कहना है कि नदी में अभी अगले 24 घंटे वृद्धि होती रहेगी। मीटर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित गांवों में हो रही आफत की बारिश
बरहज। सरयू नदी में आई बाढ़ से एक दर्जन से अधिक तटवर्ती गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए हैं। पिछले चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है। गांव पानी से घिरे हुए हैं, वहीं जगह-जगह जलभराव हो गया है। इससे जनजीवन और दुरूह हो गया है। आलम यह है कि लोग घर से निकलने से परहेज कर रहे हैं।
पूर्व राज्यसभा सांसद ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जाना हाल
बरहज। पूर्व राज्यसभा सांसद और सपा नेता कनकलता सिंह ने नगर क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। लोगों से मिलकर उनका हाल जाना। जबकि ब्लॉक में लगवाए प्याऊ को संबंधितों से चाक-चौबंद रखने को कहा।

पूर्व राज्यसभा सांसद अपने समर्थकों के साथ गौरा-कटइलवा, रगरगंज, मेहियवां आदि गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने नदी में उमड़ रहे सैलाब और हो रही आफत की बारिश से बढ़ी दुश्वारियों के बारे में लोगों से जानकारी लिया। कनकलता सिंह ने अधिकारियों से बाढ़ प्रभावित गांवों में जरुरत के सामानों और नाव आदि बढ़ाने को कहा। बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय से पूर्व में निधि से ब्लॉक में लगवाए गए प्याऊ को बेहतर कराने को कहा। मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक, गौसुल आजम शेख, रामाश्रय यादव, शिवम सिंह, मदनपुर प्रधान आजम शेख, जितेंद्र विश्वकर्मा, नौशाद आलम, भोला यादव, अलीम अहमद, रामध्यान, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed