फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water level of all major rivers decreased in Gorakhpur

गोरखपुर बाढ़: घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर, राप्ती का भी पानी घटा

Mon, 13 Sep 2021 03:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 13 Sep 2021 03:31 PM IST
सार

नेपाल में बारिश होने के कारण तीन दिनों से बढ़ रहा था सरयू नदी का पानी। सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर घटा, किनारा छोड़ने से बांधों पर दबाव नहीं।

विज्ञापन
Water level of all major rivers decreased in Gorakhpur
गोरखपुर में बाढ़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में हो रही बारिश के कारण तीन दिनों से बढ़ रहा घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर स्थिर हो गया है। यह नदी खतरे के निशान से 12 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। शनिवार को भी इसी स्तर पर बह रही थी। वहीं, राप्ती नदी का भी पानी रविवार को तेजी से नीचे आया। अब यह नदी खतरे के निशान से केवल 92 सेमी ऊपर बह रही है। 24 घंटे में इसका जलस्तर 24 सेमी कम हुआ है।  
विज्ञापन


जनपद में बहने वाली सभी प्रमुख नदियों का उफान अब शांत है। लगभग सभी नदियों का जलस्तर नीचे की तरफ आ रहा है। केवल राप्ती और गोर्रा नदी ही खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, लेकिन दोनों ही एक मीटर से नीचे आ गई हैं, इस कारण अब खतरा नहीं रह गया है। सबसे अधिक भयभीत करने वाली राप्ती नदी शनिवार तक खतरे के निशान से एक मीटर से ऊपर बह रही थी। रविवार को वह खतरे के निशान से 92 सेमी ऊपर रह गई है। वहीं, गोर्रा नदी खतरे के निशान से 80 सेमी ऊपर रह गई है।
विज्ञापन


रोहिन नदी खतरे के निशान से 2.62 सेमी नीचे बह रही है। घाघरा नदी का जलस्तर स्थिर है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में अब बाढ़ का खतरा नहीं रह गया है। पानी घटने के कारण नदियों ने किनारा छोड़ना शुरू कर दिया है। तटबंधों के कटने या रिसाव होने का खतरा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गोरखपुर सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता केके राय ने बताया कि नेपाल से निकलने वाली घाघरा और शारदा नदियों का संगम मैदान में आकर लखीमपुर खीरी के पास होता है। पिछले दिनों घाघरा के एरिया में बारिश हुई थी। इससे घाघरा का जलस्तर बढ़ गया। राप्ती सहित अन्य नदियां तेजी से घट रही हैं। नदियों ने किनारा छोड़ना शुरू कर दिया है। इससे अब खतरे की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed