{"_id":"6479989c1925827db105e2a1","slug":"war-of-supremacy-broke-out-among-legitimate-gold-traders-in-gorakhpur-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Smuggler: गोरखपुर में वैध सोने के कारोबारियों में छिड़ी वर्चस्व की जंग, टसल और बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gold Smuggler: गोरखपुर में वैध सोने के कारोबारियों में छिड़ी वर्चस्व की जंग, टसल और बढ़ने के आसार
Fri, 02 Jun 2023 12:52 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 02 Jun 2023 12:52 PM IST
सार
दो दिन पहले देवरिया में भी अवैध सोना के साथ एक युवक और महिला का गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि देवरिया के बड़े कारोबारी ने अपने अलग -अलग पेडलर के माध्यम से बाजार के छोटे व्यापारियों तक सीधे सोना पहुंचाना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
Gold Purchasing Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया के एक सराफा व्यापारी की दखल हिंदी बाजार में बढ़ी तो यहां पहले से धंधे में उतरे लोगों को यह बात खटकने लगी। सूत्रों की माने तो यहां के एक कारोबारी ने ही जाल बिछाया और सूचनाएं लीक की थीं। देवरिया में डीआरआई ने दो को हिरासत में लेकर अवैध सोना बरामद किया था। अभी यह टसल और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
हिंदी बाजार से बड़ी मात्रा में अवैध सोना खपाया जाता है। ये सिलसिला काफी लंबे समय से चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि धंधेबाज नेपाल, बैंकॉक और कोलकाता से अवैध सोना मंगवाकर बाजार में खपवाते हैं। इधर, बाजार में बड़े कारोबारी के अलावा कुछ छोटे व्यापारी और पेडलर (फेरी) भी सक्रिय होने लगे। बाजार के बड़े खिलाड़ियों को छोटे सराफा व्यापारियों का अवैध सोना खपाने का काम पहले ही नहीं जंच रहा था। इसी बीच पेडलर के सक्रिय होेने पर आपसी टसल बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: माफियाओं का खेल होगा खत्म: बैंक खाते खंगालकर खोलेंगे पूरा वसूली तंत्र, रिश्तेदारों के घर दबिश जारी
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि एक महीने पहले हुई कार्रवाई में गिरफ्तार हुए आरोपी का रिश्तेदार बाजार के दूसरे बड़े अवैध कोराबारी का काफी करीबी था। पहले बैंकॉक से कोलकाता तक सोना विदेश बैठा रिश्तेदार लाता था और उसे बाजार में बड़े व्यापारी के पास उसका रिश्तेदार भाई ही खपाता था। लेकिन, पिछले कुछ समय से वो भी बड़े को छोड़कर छोटे व्यापारियों के पास सीधे अवैध सोने की खेप पहुंचाने लगा।
इसी बीच एक महीने पहले उसकी गिरफ्तारी हो गई। दो दिन पहले देवरिया में भी अवैध सोना के साथ एक युवक और महिला का गिरफ्तार किया गया है। बताया जाता है कि देवरिया के बड़े कारोबारी ने अपने अलग -अलग पेडलर के माध्यम से बाजार के छोटे व्यापारियों तक सीधे सोना पहुंचाना शुरू कर दिया था।