फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Waiting for operation in district hospital

Gorakhpur News: जिला अस्पताल में ऑपरेशन के लिए इंतजार

Wed, 03 May 2023 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Waiting for operation in district hospital
15 दिनों से हड्डी रोग विभाग में नहीं हो पा रहा ऑपरेशन
विज्ञापन

- वीवीआईपी मूवमेंट की वजह से सील है ऑपरेशन थियेटर
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला अस्पताल में 15 दिन से मरीजों को ऑपरेशन के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्हें हर दिन आज और कल का समय दिया जा रहा है, लेकिन ऑपरेशन कब होगा इसकी सही जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे करीब 10 मरीज हड्डी रोग विभाग वार्ड में ऑपरेशन के इंतजार में हैं। बताया जा रहा है कि वीवीआईपी गतिविधियों की वजह से ऑपरेशन नहीं हो पा रहा है।
जिला अस्पताल के हड्डी रोग वार्ड में करीब 35 से अधिक मरीज भर्ती हैं। इनमें 10 ऐसे हैं, जिनका ऑपरेशन होना है। यह मरीज सड़क हादसे में घायल हुए हैं। अगर सही समय पर ऑपरेशन नहीं होगा तो दिक्कतें बढ़ सकती है।
विज्ञापन

चिलुआताल के बनकटवा के रहने वाले जोखू कुमार सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। एक सप्ताह पहले भर्ती हुए। उनके दाहिने पैर का ऑपरेशन होना है। पांच से अधिक बार की तिथि मिल चुकी है, लेकिन अब तक ऑपरेशन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह खजनी के रहने वाले विनोद कुमार सड़क हादसे में घायल हुए हैं। तीन बार ऑपरेशन की तिथि तय की गई, लेकिन ऑपरेशन नहीं हो सका। अंत में परिजन निजी अस्पताल लेकर गए गए।
परिजनों ने बताया कि ऑपरेशन की तिथि मिलती तो कभी डॉक्टर की ओपीडी हो जाती तो कभी वीवीआईपी गतिविधियों में डॉक्टर चले जाते। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मुख्यमंत्री का जिला होने की वजह से हड्डी रोग विभाग की ओटी सील कर दी जाती है। इसकी वजह से ऑपरेशन के लिए समय देना पड़ रहा है।

कोट
वीवीआईपी गतिविधियों की वजह से ऑपरेशन थियेटर सील कर दिया गया था। इसकी वजह से ऑपरेशन नहीं हो रहा था। मरीजों का धीरे-धीरे ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। दो से तीन दिनों में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
- डॉ. अंबुज श्रीवास्तव, अधीक्षक, जिला अस्पताल
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed