फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   MLC elections tomorrow; exchange of accusations intensifies

Gorakhpur News: एमएलसी चुनाव कल, आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज

Thu, 22 Oct 2026 03:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Thu, 22 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
MLC elections tomorrow; exchange of accusations intensifies
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। समाजवादी पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों ने जिला विद्यालय निरीक्षकों पर वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों को कथित तौर पर दबाव में लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

भाजपा ने इन आरोपों को निराधार बताया है। वहीं, भाजपा के विधान परिषद सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने शिक्षकों के मुद्दों को उठाते हुए अधिकारियों पर धमकाने का आरोप लगाया और शिक्षकों से निडर होकर मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी और निर्दलीय प्रत्याशी राजीव यादव ने आरोप लगाया कि आजमगढ़, मऊ और अन्य जिलों में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों की ओर से वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों को नोटिस जारी कर सूचनाएं मांगी जा रही हैं। उनका दावा है कि मतदान से ठीक पहले की जा रही इस कार्रवाई से शिक्षक मतदाताओं पर दबाव पड़ सकता है। प्रत्याशियों ने इस संबंध में कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश महासचिव और गोरखपुर क्षेत्र प्रभारी अभिजात मिश्रा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि विपक्षी प्रत्याशी अपनी हार की आशंका में ऐसे दावे कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र प्रक्रिया के तहत कराया जाता है और मतदाता अपनी इच्छा से मतदान करेंगे। उन्होंने विद्यालयों की मान्यता रद करने की धमकी दिए जाने के आरोपों को भी निराधार बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed