फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vivek Kumar Srivastava, a resident of Ramjanakinagar in the Shahpur police station area, was duped.

Gorakhpur News: जमीन दिलाने के नाम पर 2.23 लाख रुपये हड़पे

Fri, 08 May 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 08 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Vivek Kumar Srivastava, a resident of Ramjanakinagar in the Shahpur police station area, was duped.
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर थाना क्षेत्र के रामजानकीनगर निवासी विवेक कुमार श्रीवास्तव से ठगी हो गई। जालसाज ने इलाके में जमीन दिलाने के नाम पर 2.23 लाख रुपये ठग लिए। कई महीनों तक चक्कर लगाने के बाद पीड़ित ने थाने और चौकी पर शिकायत की। कार्रवाई न होने पर वह गोरखनाथ स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। मामले में मंगलवार को शाहपुर पुलिस ने खरैया पोखरा, बशारतपुर निवासी रवि यादव के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवेक कुमार श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री हेल्प डेस्क पर दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्हें जमीन की आवश्यकता थी। इसी दौरान उनकी मुलाकात रवि यादव से हुई। बातचीत में आरोपी ने कम कीमत पर जमीन दिलाने का भरोसा दिया। पीड़ित ने भरोसा कर आरोपी को 2.23 लाख रुपये दे दिए। आरोपी ने एक सप्ताह में जमीन दिलाने का आश्वासन दिया लेकिन समय बीतने के बाद भी कोई जमीन उपलब्ध नहीं कराई।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी लगातार समय टालता रहा और तीन से चार महीने तक बहाने बनाता रहा। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने धमकी देना शुरू कर दिया और जान से मारने की बात कही। थाना प्रभारी शाहपुर राकेश रोशन सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed