{"_id":"6a84c92de93528930c035b91","slug":"vipin-was-among-the-35-prisoners-taken-out-for-agricultural-work-he-had-escaped-by-scaling-the-boundary-wall-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1422117-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कृषि कार्य के लिए निकले 35 बंदियों में शामिल था विपिन, चहारदीवारी फांदकर हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कृषि कार्य के लिए निकले 35 बंदियों में शामिल था विपिन, चहारदीवारी फांदकर हुआ था फरार
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला कारागार से फरार अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के आरोपी विपिन कुमार की फरारी की जांच में नई जानकारी सामने आई है। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में विपिन 31 जुलाई को कृषि कार्य के लिए नए बैरक के पास भेजे गए 35 बंदियों के साथ जाता दिखाई दिया। काम खत्म होने के बाद सभी बंदी वापस लौटे लेकिन विपिन उनके साथ नहीं था। जांच में आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वह नए बैरक की चहारदीवारी फांदकर फरार हुआ।
बांसगांव क्षेत्र के सरसोपार निवासी विपिन कुमार को जेल प्रशासन ने 31 जुलाई को अन्य बंदियों के साथ कृषि कार्य के लिए नए बैरक के पास भेजा था। काम पूरा होने के बाद बंदियों की गिनती हुई तो विपिन गायब मिला। इसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू की गई।
बंदी के फरार होने की सूचना पर डीआईजी जेल शैलेंद्र कुमार मैत्रेय गोरखपुर जेल पहुंचे। उन्होंने जेल परिसर का निरीक्षण करने के साथ सीसी कैमरों की फुटेज की जांच की। फुटेज में विपिन अन्य बंदियों के साथ कृषि कार्य वाले स्थान पर जाता दिखाई दिया। इससे उसके निर्धारित स्थान तक पहुंचने की पुष्टि हुई। जांच के दौरान निलंबित किए गए बंदी रक्षकों से भी पूछताछ की गई। उनके बयानों में सामने आया कि कृषि कार्य के दौरान ही विपिन निगरानी से बचकर निकल गया। जेल प्रशासन की प्रारंभिक जांच में पेड़ के रास्ते चहारदीवारी फांदकर फरार होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
पुराने ठिकानों पर दबिश, इनाम की तैयारी
जेल अधीक्षक की तहरीर पर शाहपुर थाने में फरार बंदी विपिन कुमार और दो बंदी रक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश में पुराने ठिकानों और संभावित संपर्कों को खंगाल रही है। दिल्ली समेत अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस टीमें लौट चुकी हैं। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि फरार बंदी पर इनाम घोषित कराने की भी तैयारी चल रही है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही है।
जांच में सामने आया है कि कृषि कार्य के लिए निकले 35 बंदियों में विपिन भी शामिल था। बंदी रक्षकों ने पूछताछ में उसके चहारदीवारी फांदकर फरार होने की जानकारी दी है। जिला प्रशासन की जांच अभी जारी है, जिसके पूरा होने के बाद घटना की स्थिति और स्पष्ट होगी।
- शैलेंद्र कुमार मैत्रेय, डीआईजी जेल