{"_id":"64d5f451cec1c1ab890d75ac","slug":"violent-thrashes-priest-breaks-cctv-cameras-in-gorakhpur-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: मनबढ़ों ने पुजारी को पीटा, सीसीटीवी के कैमरे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: मनबढ़ों ने पुजारी को पीटा, सीसीटीवी के कैमरे तोड़े
Fri, 11 Aug 2023 02:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो सरदारनगर (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो सरदारनगर (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 11 Aug 2023 02:11 PM IST
सार
पुजारी राधेश्याम दुबे सुबह मंदिर में मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान पास का ही रहने वाला करन अपने साथियों के साथ नशे की हालत में आया और चोरी करने की कोशिश करने लगा। पुजारी ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए बाहर चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले में चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरैया हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार की भोर में करीब 3:30 बजे कुछ युवकों ने चोरी की कोशिश की। पुजारी के विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट करने के बाद सीसीटीवी के कैमरे तोड़ दिए। पुलिस ने पुजारी राधेश्याम दुबे की तहरीर पर करन व दो अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, पुजारी राधेश्याम दुबे सुबह मंदिर में मौजूद थे। आरोप है कि इस दौरान पास का ही रहने वाला करन अपने साथियों के साथ नशे की हालत में आया और चोरी करने की कोशिश करने लगा। पुजारी ने विरोध किया तो मारपीट करते हुए बाहर चला गया। गेट बंद करने पर उसने बाहर से ईंट-पत्थर फेंका और सीसीटीवी के कैमरे को क्षतिग्रस्त कर दिया।
इसे भी पढ़ें: लॉकडाउन में हुए 10 हजार से ज्यादा केस, लाइसेंसी असलहे-पासपोर्ट को तरस गए
विज्ञापन
पुजारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एएसपी मानुष पारिक ने बताया कि पुजारी से घटना के बारे में जानकारी ली गई है। आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन