फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   in Gorakhpur, Vijay was murdered in illicit relationship, brother-in-law and sister-in-law sent to jail

Gorakhpur News: अवैध संबंध में हुई थी विजय की हत्या, जेल भेजे गए साढ़ू और साली- जानें क्या था पूरा मामला

Sun, 05 May 2024 12:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2024 12:13 PM IST
सार

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी से अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद गुंजन ने विजय की हत्या की साजिश रची। उसने पत्नी कौशिल्या से फोन कर उसको घर बुलवाया। इसके बाद अपने भाई के बेटे राजदीप के साथ मिलकर गमछे से गला कसने के साथ लोहे के रॉड से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
in Gorakhpur, Vijay was murdered in illicit relationship, brother-in-law and sister-in-law sent to jail
गिरफ्तार हत्यारोपी पति( सलाखों के पीछे)-पत्नी(साड़ी में) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के कुआंचाप निवासी विजय निषाद की हत्या अवैध संबंध में हुई थी। उसके साढ़ू गुंजन निषाद और उसके भतीजे राजदीप ने गला कसकर और लोहे के राॅड से पिटाई कर उसकी हत्या की थी। गुंजन की पत्नी कौशिल्या देवी ने भी उनका साथ दिया था।

विज्ञापन


पुलिस शनिवार को आलाकत्ल बरामद कर उनको कोर्ट में पेश किया जहां से गुंजन और उसकी पत्नी कौशिल्या को जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस हत्यारोपी राजदीप की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन


विजय के बेटे सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता बुधवार की शाम पांच बजे घर से बाइक लेकर निकले थे। देर शाम को उनका फोन आया था कि वह दो लोगों के साथ घर आ रहे हैं। उनका भी भोजन तैयार रखना। इसके बाद उसके पिता का मोबाइल नंबर बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खोजबीन करते हुए वह रात में रिश्तेदारों के घर आए थे लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। साेनू का आरोप है कि उसके पिता को आरोपित मौसा-मौसी ने धोखे से घर बुलाया था। इसके बाद उनकी हत्या कर शव को जंगल के समीप ले जाकर झाड़ी में फेंक दिया था। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो मृतक विज का अपनी साली के साथ अवैध संबंध सामने आया।

एसपी उत्तरी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पत्नी से अवैध संबंध की जानकारी होने के बाद गुंजन ने विजय की हत्या की साजिश रची। उसने पत्नी कौशिल्या से फोन कर उसको घर बुलवाया। इसके बाद अपने भाई के बेटे राजदीप के साथ मिलकर गमछे से गला कसने के साथ लोहे के रॉड से पिटाई कर मौत के घाट उतार दिया।


पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लोहे का राॅड बरामद कर आरोपी गुंजन और उसकी पत्नी कौशिल्या को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वहीं हत्यारोपी राजदीप की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed