{"_id":"624c2a6c7b81d1782415798f","slug":"video-of-mother-daughter-beating-viral-on-social-media-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: मां-बेटी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सीएम को ट्वीट करने पर गरमाया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: मां-बेटी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सीएम को ट्वीट करने पर गरमाया मामला
Tue, 05 Apr 2022 05:16 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 05 Apr 2022 05:16 PM IST
सार
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 मार्च को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पिटाई करने वाले 11 आरोपियों पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में मां- बेटी की जमकर हुई पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी लाठी-डंडे से दोनों की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करने के बाद मामला गरमा गया है। घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज करने के बाद चुप बैठ गई थी।
विज्ञापन
रामपुर कारखाना क्षेत्र एक गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वीडियो में दो आरोपी का किशोरी बाल पकड़कर खींचते और जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन
इसी दौरान किसी ने वायरल हो रहे वीडियो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दिया। मामला एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 मार्च को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पिटाई करने वाले 11 आरोपियों पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन