फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of mother-daughter beating viral on social media in Deoria

देवरिया: मां-बेटी की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, सीएम को ट्वीट करने पर गरमाया मामला

Tue, 05 Apr 2022 05:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Tue, 05 Apr 2022 05:16 PM IST
सार

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 मार्च को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पिटाई करने वाले 11 आरोपियों पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Video of mother-daughter beating viral on social media in Deoria
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव में मां- बेटी की जमकर हुई पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी लाठी-डंडे से दोनों की पिटाई कर रहे हैं। वीडियो ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करने के बाद मामला गरमा गया है। घटना एक सप्ताह पुरानी बताई जा रही है। पुलिस इस मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज करने के बाद चुप बैठ गई थी।

विज्ञापन

 
रामपुर कारखाना क्षेत्र एक गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मामले में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। वीडियो में दो आरोपी का किशोरी बाल पकड़कर खींचते और जमकर पिटाई करते दिख रहे हैं। इसे लेकर क्षेत्र में चर्चा है।
विज्ञापन


इसी दौरान किसी ने वायरल हो रहे वीडियो को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दिया। मामला एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 28 मार्च को भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पिटाई करने वाले 11 आरोपियों पर बलवा और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed