फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Video of molestation of teenager girl in Gorakhpur viral

गोरखपुर: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल, केस दर्ज

Mon, 04 Oct 2021 01:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 04 Oct 2021 01:05 PM IST
सार

मामले में किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
Video of molestation of teenager girl in Gorakhpur viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोरखपुर जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दूसरे गांव के दो युवकों ने दुष्कर्म किया। कुछ अन्य लड़कों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। मामले में किशोरी के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों रंजीत व सत्यम सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट, एससी-एसटी एक्ट व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक गांव की किशोरी को बगल के गांव के दो युवक बहला-फुसलाकर बाइक से कहीं ले गए। आरोप है कि एक सुनसान जगह पर ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। इसी बीच कुछ अन्य लड़के भी वहां पहुंच गए और घटना का वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की जानकारी लड़की की मां को हुई तो उन्होंने रविवार को बेलीपार पुलिस को तहरीर दी। बेलीपार पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed