{"_id":"614333adc4411c016c39cf27","slug":"video-of-assault-went-viral-on-social-media-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: सोशल मीडिया पर वायरल हुआ मारपीट का वीडियो, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 16 Sep 2021 05:38 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 16 Sep 2021 05:38 PM IST
सार
वीडियो कहां का है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बुधवार की रात से सोशल मीडिया पर 2.50 मिनट का दो वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा क्षेत्र में दो दिन से सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो चर्चा का केंद्र बना हुआ है। वीडियो में किसी गांव के कई लोग एक व्यक्ति को मारपीटे रहे हैं। वहां गांव की कुछ महिलाएं भी खड़ी हैं, जो मारने वालों को रोकने का प्रयास कर रही हैं। लेकिन साथ में पीड़ित व्यक्ति से यह भी कह रही है कि क्या तुम्हारे घर में मां बेटी नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि वायरल वीडियो कहां का है यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है। बुधवार की रात से सोशल मीडिया पर 2.50 मिनट का दो वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल पहले वीडियो में एनएच के मुख्य सड़क पर ही किसी गांव के कुछ व्यक्ति एकत्र होकर एक व्यक्ति को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए लात मुक्कों से जमकर पिटाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं दूसरे वीडियो में वह व्यक्ति गांव वालों से माफी मांगते हुए जान बचाने की गुहार लगा रहा है। वायरल वीडियो में घटित इस घटना का मुख्य कारण पता नहीं चल पा रहा है। क्षेत्रीय लोगों की मानें तो यह वायरल वीडियो मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी के पास किसी गांव का है, जबकि पीड़ित व्यक्ति ककरहवा क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सदर क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार यादव ने बताया कि वायरल वीडियो के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। पता करवाया जाएगा। अगर ऐसी कोई घटना हुई है तो दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में थानाध्यक्ष मोहाना जय प्रकाश दुबे ने बताया कि थाने पर अभी इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। पता कराया जा रहा है यदि घटना सही पाया गया तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।