{"_id":"64df2aade016ace941097919","slug":"vicious-thief-black-crow-including-two-opened-history-sheet-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पुलिस ने शातिर चोर काला कौवा समेत दो की खोली हिस्ट्रीशीट, चार पर गैंगस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पुलिस ने शातिर चोर काला कौवा समेत दो की खोली हिस्ट्रीशीट, चार पर गैंगस्टर
Fri, 18 Aug 2023 01:54 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 18 Aug 2023 01:54 PM IST
सार
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। गैंगस्टर के तहत दर्ज केस में बदमाशों की अवैध संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसे कुर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने शातिर चोर दीपक उर्फ काला कौवा और अरसलान की हिस्ट्रीशीट खोल दी। अपराध में इनकी सक्रियता को देखते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इसके अलावा गगहा पुलिस ने चार बदमाशों को गिरोहबंद कर दिया है। डीएम से अनुमोदन के बाद पुलिस ने गैंगस्टर का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ के अजयनगर निवासी अरसलान पर छह केस दर्ज हैं। इसमें लूट, मारपीट व धमकी आदि के शामिल हैं। वहीं सूरजकुंड निवासी दीपक उर्फ काला कौवा पर सात केस दर्ज हैं। राजघाट, रामगढ़ताल, तिवरीपुर में चोरी और एनडीपीएस एक्ट के केस दर्ज हैं। गगहा पुलिस ने बदायूं के अलापुर निवासी इरशाद, तस्लीम, जुनैद, हनीफ को गिरोहबंद किया है।
इसे भी पढ़ें: नई गाइडलाइन जारी: अब सभी पढ़ पाएंगे डॉक्टर साहब का पर्चा, साफ अक्षरों में लिखनी होंगी दवाओं के नाम
विज्ञापन
आरोप है कि यह सभी गिरोहबंद होकर अपराध करते हैं। गैंग का सरगना इरशाद है, जो स्वयं व अपने गिरोह के अन्य तीन गुर्गों के साथ आर्थिक, भौतिक, दुनियावी व अन्य लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से सामूहिक रूप से एक संगठित गिरोह बनाकर चोरी, लूट, गबन व धोखाधड़ी के अपराध कारित करते रहते हैं ।
गैंग के सरगना एवं अन्य गुर्गो का सामान्यतः जन मानस में भय एवं आतंक है। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। गैंगस्टर के तहत दर्ज केस में बदमाशों की अवैध संपत्ति का ब्योरा जुटाया जा रहा है। इसे कुर्क किया जाएगा।