{"_id":"6a6a6a7e98bd44764e0e7cea","slug":"upendra-was-killed-in-a-dispute-over-drinking-gorakhpur-news-c-7-gkp1004-1401521-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: शराब पीने के विवाद में की गई थी उपेंद्र की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: शराब पीने के विवाद में की गई थी उपेंद्र की हत्या
Thu, 30 Jul 2026 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
- पिपराइच क्षेत्र के चिलबिलवां गांव में 25 जुलाई की रात तुर्रा नाले में फेंका गया था शव
- पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी सिकंदर उर्फ कलंदर गिरफ्तार
- अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दे रही दबिश
पिपराइच (गोरखपुर)। तुर्रा नाले में जंगल धूसड़ के रेहार टोला निवासी उपेंद्र निषाद के शव मिलने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि 25 जुलाई की रात चिलबिलवां गांव में शराब पीने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट में उपेंद्र की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को तुर्रा नाले में फेंक दिया गया। मामले में नामजद आरोपी सिकंदर उर्फ कलंदर निवासी मोहनापुर बड़ा टोला, थाना शाहपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार की है। बुधवार को पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बीते रविवार को बोगवा मंदिर के पास स्थित तुर्रा नाले से युवक का शव बरामद हुआ था। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। साथ ही, शव का फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। फोटो देखकर जंगल धूसड़ के रेहार टोला निवासी परिजनों ने शव की पहचान उपेंद्र निषाद के रूप में की। पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए गोरखपुर-पिपराइच मार्ग पर जाम लगा दिया था।
अधिकारियों ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह जाम समाप्त कराया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट लगने से उपेंद्र के मौत की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उपेंद्र के भाई जितेंद्र निषाद ने पिपराइच थाने में तहरीर देकर आरोपी सिकंदर उर्फ कलंदर समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो सिकंदर की भूमिका सामने आई। पूछताछ में उसने बताया कि 25 जुलाई की रात चिलबिलवां गांव में शराब पीने के दौरान उपेंद्र से विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मारपीट हुई, जिसमें उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को नाले में फेंक दिया।
विज्ञापन
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मुख्य आरोपी सिकंदर उर्फ कलंदर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।