{"_id":"5f58ac6c1b08151dc54a47c7","slug":"up-utter-pradesh-teacher-dr-sarvesh-mishra-will-consider-new-education-policy-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में नई शिक्षा नीति पर विचार रखेंगे यूपी के ये शिक्षक, बोले- सौभाग्य की बात है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में नई शिक्षा नीति पर विचार रखेंगे यूपी के ये शिक्षक, बोले- सौभाग्य की बात है
Wed, 09 Sep 2020 03:51 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:51 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के साथ शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र।(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के आदर्श प्राथमिक विद्यालय मूड़घाट के राष्ट्रपति पदक प्राप्त शिक्षक डॉ. सर्वेष्ट मिश्र को देश के शिक्षा मंत्रालय की ओर से 10 व 11 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति पर विचार रखने के लिए चुना गया है।
विज्ञापन
वह उत्तर प्रदेश से एकमात्र प्रतिनिधि के तौर पर फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (आरंभिक साक्षरता व गणितीय दक्षता) विषय पर स्वयं के विचार व उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर अपनी बात रखेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्र की शिक्षा सचिव अनीता करवल, एनसीईआरटी के निदेशक हृषिकेश सेनापति सहित देशभर से कुल 30 अति विशिष्ट शिक्षाविद, अधिकारी व राजनेता अपने विचार रखेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त सचिव विपिन कुमार ओर से डॉ. सर्वेष्ट मिश्र को भेजे गए अनुरोध पत्र में कार्यक्रम पहले दिन 10 सितंबर को उद्घाटन सत्र में सबसे पहले उन्हें अपनी बात रखने को कहा गया है। 10 व 11 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय इस कार्यक्रम में पहले दिन की शुरुआत हरियाणा के आईएएस अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता के साथ डॉ . सर्वेष्ट मिश्र अपनी बात रखेंगे।
राष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए चयन पर डॉ. सर्वेष्ट ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि उन्हें एक बार फिर ऐसे प्लेटफार्म ओर अपनी बात रखने का मौका मिलेगा जहां पीएम मोदी भी शामिल होंगे।
कहा कि वह कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षा नीति व प्रारंभिक साक्षरता व गणितीय दक्षता विषय पर अपने अनुभव तथा वर्तमान प्रदेश सरकार की ओर से संचालित मिशन प्रेरणा के अंतर्गत इस विषय पर पिछले एक वर्ष के किए जा रहे विशेष प्रयासों पर अपनी बात रखेंगे। उम्मीद है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश के इस कार्यक्रम को पूरे देश में एक नई पहचान मिलेगी।