{"_id":"6094c851656b4357fc0c816a","slug":"up-panchayat-election-result-2021-new-village-head-died-after-winning-election-in-sant-kabir-nagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव 2021:संतकबीरनगर में चुनाव जीतने के बाद जिंदगी की जंग हार गए प्रधान, गांव में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव 2021:संतकबीरनगर में चुनाव जीतने के बाद जिंदगी की जंग हार गए प्रधान, गांव में मचा कोहराम
Fri, 07 May 2021 10:27 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, संतकबीरनगर।
डिजिटल न्यूज नेटवर्क, संतकबीरनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 07 May 2021 10:27 AM IST
सार
28 अप्रैल को बिगड़ी हालत तो परिजनों ने गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में कराया भर्ती। दो मई की मतगणना में जीते चुनाव तो परिजनों और समर्थकों ने जताई थी खुशी।
विज्ञापन
नव निर्वाचित प्रधान की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संतकबीरनगर जिले के विकास खंड मेंहदावल के ग्राम पंचायत सई लंगड़ी के नव निर्वाचित प्रधान की बुधवार की रात गोरखपुर के एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। चुनाव जीतने के बाद जिंदगी की जंग हारे प्रधान की मौत की खबर जैसे ही गुरुवार को गांव में पहुंची, वैसे ही कोहराम मच गया। परिवार के सभी सदस्य और गांव के लोग प्रधान का अंतिम दर्शन तक नहीं कर पाएं। गोरखपुर के राजघाट में ही उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, अहिरौली गांव निवासी 44 वर्षीय बृजेंद्र कुमार पाठक सई लंगडी ग्राम पंचायत से प्रधान पद का चुनाव लड़े थे। दो मई की मतगणना में 181 मत से ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे।
इधर मतगणना से पूर्व 28 अप्रैल को ही उनकी तबीयत खराब हुई। परिजनों के अनुसार पेट में दर्द होने के कारण उन्हें गोरखपुर के एक चिकित्सक को दिखाया गया। ऑक्सीजन लेवल कम होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल गोरखपुर ले जाया गया, जहां से बाद में गोरखपुर के ही एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार की देर रात उनकी मौत हो गई।

गुरुवार को कोविड प्रोटोकाल के अनुसार राजघाट पर उनके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना से परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल है। उनके पास 13 वर्षीय बेटा शिखर स्वराज पाठक व 11 वर्षीय बेटा शेखर स्वराज पाठक है। लोग यहीं कह रहे थे कि चुनाव तो बृजेंद्र पाठक जीते, लेकिन जिंदगी की जंग हार गए।
घटना से हर कोई गमगीन था। बीडीओ महावीर प्रसाद ने बताया कि सई लंगडी के निर्वावित प्रधान बृजेंद्र पाठक की मौत होने की सूचना मिली है। इसकी सूचना जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम को भेजी जाएगी। डीएम के माध्यम से चुनाव आयोग को रिपोर्ट जाएगी। आयोग के जरिए जो तिथि चुनाव की तय की जाएगी। उसी तिथि पर दुबारा यहां मतदान कराया जाएगा।