फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Nikay Chunav 2023 Nomination started in Gorakhpur two papers filed

UP Nikay Chunav 2023: गोरखपुर में नामांकन का हुआ श्रीगणेश, दो पर्चे किए दाखिल

Thu, 13 Apr 2023 04:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 13 Apr 2023 04:36 PM IST
सार

ज्यादातर राजनीतिक दलों की ओर से अभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक के बीच सभी, अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देंगे। नामांकन पत्र 11 से 17 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे।
 

विज्ञापन
UP Nikay Chunav 2023 Nomination started in Gorakhpur two papers filed
गोरखपुर नगर निगम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर निकाय चुनाव के लिए शुरू हुए नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 65 से पार्षद पद के लिए एक नामांकन हुआ। निर्दल प्रत्याशी के तौर मनोज ने यहां से पर्चा दाखिल किया है। वहीं, सहजनवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर उर्मिला ने नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


उधर, विभिन्न पदों के लिए 987 आवेदन पत्र लिए गए। इनमें मेयर के लिए 14 और निगम के विभिन्न वार्डाें के पार्षद पद के लिए 417 आवेदन पत्र लिए गए। इसी तरह नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए 96 और सदस्य पद के लिए 460 आवेदन पत्र लिए गए। इस तरह दो दिनों में जहां पार्षद पद के लिए सिर्फ एक नामांकन हुआ वहीं कुल 1794 नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन


ज्यादातर राजनीतिक दलों की ओर से अभी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार से लेकर शुक्रवार तक के बीच सभी, अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर देंगे। नामांकन पत्र 11 से 17 अप्रैल तक सुबह 11 बजे से तीन बजे तक दाखिल किए जा सकेंगे। नगर निगम के महापौर और वार्डों के पार्षद पद के लिए क्रमश: अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व न्यायालय और गोरखपुर यूनिवर्सिटी के वाणिज्य एवं इंजीनियरिंग संकाय में नामांकन की व्यवस्था की गई है। इसी तरह नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए संबंधित तहसीलों में पर्चा दाखिल करने के इंतजाम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: परंपरागत वोटरों के गणित पर बिछ रही बिसात, इस बिरादरी पर नहीं लगा है दांव

दूसरे दिन कहां कितने आवेदन पत्र लिए गए

निकाय महापौर/अध्यक्ष  पार्षद/सदस्य
नगर निगम 14 417
नगर पंचायत पिपराइच 12 61
नगर पंचायत गोला 02 45
नगर पंचायत बड़हलगंज 08 58
नगर पंचायत उरुवां बाजार 11 -
नगर पंचायत बांसगांव 04 27
नगर पंचायत मुंडेरा बाजार 11 -
नगर पंचायत सहजनवां 06 62
नगर पंचायत घघसरा बाजार 19 41
नगर पंचायत पीपीगंज   19 119
नगर पंचायत चौमुखा 04 -
नगर पंचायत कस्बा संग्रामपुर - 47
कुल 110  877


तीन दिन में जमा हुआ करीब 15 लाख रुपये का टैक्स
नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही नगर निगम में टैक्स जमा करने वालों की कतार लग गई। तीन दिनों के अंदर 331 लोगों ने करीब 15 लाख का टैक्स जमा किया। निगम के सभी पांच जोन मिला कर कुल 331 लोगों ने बकाया जमा कर नो ड्यूज लिया है। नगर निगम के 80 वार्ड को पांच जोन में वितरित किया गया है। बीते तीन दिन में जोन संख्या एक, दो और तीन में 60-60 लोगों ने बकाया गृह कर, जल कर और सीवर कर जमा कर नो नोड्यूज लिया है। वहीं, जोन संख्या 4 में 50 और जोन संख्या पांच में 101 निगम चुनाव के दावेदारों ने नो ड्यूज लिया है।



 

अनुमति लेकर ही कर सकेंगे प्रचार, सभा व जुलूस

नगर निकाय चुनाव में प्रचार के लिए राजनीतिक दलों एवं प्रत्याशियों को अनुमति लेनी होगी। सभा एवं जुलूस बिना अनुमति के नहीं आयोजित किए जा सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि सभा, जुलूस, लाउडस्पीकर, प्रचार वाहन, वीडियो वाहन के उपयोग की अनुमति लेनी होगी। नगर निगम क्षेत्र में यह अनुमति एडीएम सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट देंगे, जबकि नगर पंचायतों में संबंधित तहसीलों के एसडीएम अनुमति प्रदान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: नियमों को दरकिनार कर अस्पतालों में हो रहा है लिंग परीक्षण और गर्भपात

सहजनवां में अध्यक्ष पद के लिए एक नामांकन दाखिल

नगर निकाय चुनाव की नामांकन अधिसूचना जारी होने के बाद सहजनवां तहसील में बुधवार को दूसरे दिन सहजनवां नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर उर्मिला ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं नगर पंचायत घघसरा में वार्ड नं-12 शहीद जेठू नगर में अवधेश ने सदस्य पद पर नामांकन दाखिल किया है। दूसरे दिन सहजनवां नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के 6 और सभासद के 41 पर्चे बिके। नगर पंचायत घघसरा में अध्यक्ष पद के 19 और सभासद पद के 72 पर्चे बेचे गए। यह जानकारी रिटर्निंग आफिसर व एसडीएम सुरेश राय ने दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed