फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP JEE results will be released today counseling will be held from 30th September

आज जारी होगा यूपी जेईई का परिणाम, 30 सितंबर से होगी काउंसलिंग

Mon, 28 Sep 2020 08:47 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 28 Sep 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
UP JEE results will be released today counseling will be held from 30th September
jee exam (फाइल फोटो) - फोटो : राजेश कुमार

प्रदेश के राजकीय, सहायता प्राप्त और निजी पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपीजेईई-2020 का परिणाम सोमवार को घोषित होगा। वहीं ऑनलाइन काउंसिलिंग की प्रक्रिया 30 सितंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन


कोरोना संकट को देखते हुए परिषद ने दाखिला की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है। सफल अभ्यर्थी घर के पास ही राजकीय पॉलीटेक्निक में काउंसिलिंग करा सकेंगे। शैक्षिक दस्तावेज का सत्यापन, फीस जमा करने और सीट चुनने का विकल्प भी मिल जाएगा।
विज्ञापन

 
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से 12 अक्तूबर को इंजीनियरिंग और फार्मेसी ग्रुप की ऑनलाइन परीक्षा और बाकि बचे नौ ग्रुप की ऑफलाइन परीक्षा 15 अक्तूबर को शहर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की गई थी। 14000 अभ्यर्थियों ने जिले में परीक्षा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई नियमावली का आदेश गोरखपुर के पॉलीटेक्निक संस्थानों में पहुंच गया है। पुरानी व्यवस्था के तहत काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को जिले के नोडल केंद्र पर जाना होता था। इस दौरान अभ्यर्थी दूसरे जिले के पॉलीटेक्निक की च्वाइस को लॉक कर लेते थे। मगर उन्हें चयनित संस्थान पर जाकर फीस और दस्तावेजों का सत्यापन कराना होता था। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए परिषद ने इस नियम में अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की है।

 

30 से काउंसिलिंग, वेबसाइट पर मिलेगा सीटों का ब्यौरा

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से ऑनलाइन काउंसिलिंग 30 सितंबर से शुरू की जाएगी। काउंसिलिंग और संस्थानों में चलने वाले पाठ्यक्रम और सीटों की जानकारी अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट (jeecup.nic.in) से ले सकते हैं।

कोई हो समस्या तो इन नंबरों पर करें संपर्क
काउंसिलिंग को लेकर अगर किसी अभ्यर्थी को कोई समस्या हो जो वो परिषद के टोल फ्री नंबर 18001806589, 05522630678, 2630667 आदि नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

यूपी जेईई के जिला संयोजक वीरेंद्र कुमार ने कहा कि परिषद की ओर से यूपी जेईई का परिणाम 28 सितंबर को जारी किया जाएगा। वहीं 30 से काउंसिलिंग शुरू होगी। इसका आदेश पूर्व में जारी किया जा चुका है। प्रवेश प्रक्रिया के नियमों में भी बदलाव किया गया है। अभ्यर्थी को काउंसिलिंग के जिले के बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed