फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Budget 2020 Water sports open in Gorakhpur

UP Budget 2020: गोरखपुर में ही उठा सकेंगे वाटर स्पोर्ट्स का आनंद, यूपी बजट में मिले 25 करोड़ रुपये

Tue, 18 Feb 2020 08:51 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Feb 2020 08:51 PM IST
सार

  • यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पेश किया बजट
  • वाटर स्पोर्ट्स के लिए 25 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित
  • रोमांचकारी खेल पसंद करने वालों के लिए खुशखबरी

विज्ञापन
UP Budget 2020 Water sports open in Gorakhpur
ऐसा होगा वाटर स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ताल स्थित नौकायान केंद्र के पास निर्माणाधीन वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के मद में 25 करोड़ रुपये का बजट मिलने से वहां तकरीबन एक साल से चल रहे निर्माण कार्य में और तेजी आ जाएगी। वहीं वाटर स्पोर्ट्स के हब के रूप में गोरखपुर का विकास हो सकेगा। इसके तैयार हो जाने के बाद शहरवासी तो वाटर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठाएंगे ही, शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के वाटर स्पोर्ट्स के आयोजनों की राह खुलेगी।
विज्ञापन


वर्ष- 2018 में वाटर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 25 करोड़ रुपये जारी कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने योजना का शिलान्यास किया था। कॉम्प्लेक्स के निर्माण के लिए पर्यटन विभाग ने 72 करोड़ रुपये की डीपीआर (डीटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की थी।
विज्ञापन


जो सर्वे के बाद 40 करोड़ की हो गई और शासन ने इसके लिए धन भी जारी कर दिया। अब मंगलवार को अपने बजट में यूपी सरकार ने फिर से 25 करोड़ की राशि जारी कर दी है। इसके बाद पर्यटन विभाग की ओर से इस वर्ष जुलाई तक निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में ही तैयार होंगे खिलाड़ी
कॉम्प्लेक्स में हाइटेक ट्रेनिंग सेंटर होगा जिसमें स्थानीय खिलाड़ियों की प्रतिभा तराशने की कोशिश होगी। इससे खेल-खेल में बच्चों को जहां वाटर स्पोर्ट्स की तरफ खींचने का प्रयास भी होगा वहीं उनकी मस्ती को दोगुना करने के भी व्यापक प्रबंध होंगे। पांच एकड़ में कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा। जहां बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन के सभी इंतजाम मौजूद रहेंगे।

ये होंगे इंतजाम
प्लेयर डॉरमेट्री, फर्स्ट एड सेंटर, स्पोर्ट्स मेडिसिन सेंटर, ट्रेनिंग सेंटर, वाटर डेक, चेंजिंग रूम, रोविंग, स्कीईंग, पैरा ग्लाइडिंग, वाटर स्कूटर, सी स्कूटर, कैफेटेरिया, चार से 20 सीटर बोट, बनाना बोट, स्पीड बोट, फ्लोटिंग जेट्टी, कांच की चहारदीवारी वाला फ्लोटिंग रेस्तरां, कैफेटेरिया, वेटिंग रूम। यह सभी एनजीटी के मानक के अनुरूप होंगे।


क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवींद्र मिश्रा ने कहा कि वॉटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का निर्माण कार्य चल रहा है। तय समय तक इसे पूरा किया जाएगा। 50 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है। शेष काम को भी जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed