फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   UP Board Increased load on website roll number will also be available from school

यूपी बोर्ड: वेबसाइट पर बढ़ा लोड, स्कूल से भी मिलेगा रोल नंबर

Sun, 18 Jul 2021 01:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 18 Jul 2021 01:57 PM IST
सार

स्कूलों से रोल नंबर देने की वैकल्पिक व्यवस्था के बाद शुक्रवार को फिर वेबसाइट दुरुस्त कर ऑनलाइन रोल नंबर जानने की व्यवस्था बोर्ड ने शुरू कर दी है। मगर इसकी पुष्टि अभी अधिकारी नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
UP Board Increased load on website roll number will also be available from school
उत्तर प्रदेश बोर्ड : यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्रों को रोल नंबर स्कूलों के माध्यम से भी दिए जाएंगे। बोर्ड ने स्कूलों को रोल नंबर उपलब्ध करा दिए हैं। पहले बोर्ड ने ऑनलाइन व्यवस्था लागू कर सीधे छात्रों को रोल नंबर देने की व्यवस्था की थी, लेकिन लोड के चलते दो दिन में ही वेबसाइट क्रैश हो जाने से यह व्यवस्था ठप हो गई थी।

विज्ञापन


हालांकि, स्कूलों से रोल नंबर देने की वैकल्पिक व्यवस्था के बाद शुक्रवार को फिर वेबसाइट दुरुस्त कर ऑनलाइन रोल नंबर जानने की व्यवस्था बोर्ड ने शुरू कर दी है। मगर इसकी पुष्टि अभी अधिकारी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


बोर्ड के विद्यार्थियों को ऑनलाइन रोल नंबर मुहैया कराने की व्यवस्था बीते मंगलवार को शुरू की गई थी। जहां छात्र पंजीकरण नंबर या फिर नाम, जिला, स्कूल कोड और जन्म तिथि के आधार पर अपना रोल नंबर जान सकते थे, लेकिन लोड के चलते यह ऑनलाइन व्यवस्था दो दिन भी क्रैश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इसके बाद बोर्ड ने रोल नंबर पता करने लिंक भी हटा दिया और स्कूलों के माध्यम से रोल नंबर देने की व्यवस्था की है। प्रधानाचार्यों को नई व्यवस्था से अवगत कराया गया है। कक्षा 12 के नॉमिनल रोल नंबर जनवरी-फरवरी में ही भेज दिए गए थे।

वहीं कक्षा 10 के छात्रों के रोल नंबर स्कूलों की लॉगइन में दिखते हैं। अब बोर्ड ने कक्षा 10 के छात्रों के भी रोल नंबर भी भेज दिए हैं। ऐसे में उसने स्कूलों के माध्यम से रोल नंबर देने की व्यवस्था की है।

डीआईओएस ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बोर्ड यदि रोल नंबर स्कूल से देने को कहेगा तो वह भी कर दिया जाएगा। शुक्रवार को एक बार फिर बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कक्षा 10 के रोल नंबर जानने की व्यवस्था शुरू कर दी। छात्र वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर अपना पंजीकरण नंबर डालकर रोल नंबर पता कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed