{"_id":"69878c4227b9f1258f0abad7","slug":"unrecognized-school-sealed-gorakhpur-news-c-7-gkp1052-1222553-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: बिना मान्यता संचालित विद्यालय सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: बिना मान्यता संचालित विद्यालय सील
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय को बंद कराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- बड़हलगंज के खड़ेसरी गांव में बिना मान्यता के संचालित हो रहा था विद्यालय, बीईओ ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज। क्षेत्र के खड़ेसरी गांव में बिना मान्यता संचालित एमएसटी एब्स एकेडमी को शनिवार को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) मनोजीत राव के नेतृत्व में की गई है। जांच के दौरान विद्यालय के पास आवश्यक शैक्षणिक मान्यता व अनिवार्य अभिलेख नहीं मिले। उसके बाद बच्चों की छुट्टी कराकर संस्थान को बंद करा दिया गया।
बीईओ मनोजीत राव ने बताया कि विभाग को सूचना मिल रही थी कि एमएसटी एब्स एकेडमी बिना वैध मान्यता के संचालित किया जा रहा है। जांच के दौरान विद्यालय प्रबंधन की ओर से शैक्षणिक मान्यता से संबंधित कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही पंजीकरण व अन्य आवश्यक अभिलेख भी विद्यालय प्रबंधन नहीं दिखा सका।
बीईओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिना मान्यता के विद्यालयों का संचालन बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे संस्थानों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।