Kushinagar News: एक ही गांव में डबल मर्डर से मची सनसनी, दो बुजुर्गों की गला रेतकर हत्या
पहवारी यादव अपने घर से लगभग 500 की दूरी पर सोए हुए थे, जहां उनकी हत्या हो गई। वहीं, गांव की ही झलरी देवी अपने घर के बाहर सोई हुई थीं। जबकि उसके लड़के की तीन बच्चियां उसके पास थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले में धनहा थाना क्षेत्र के बैरा बाजार में सोमवार की रात लगभग 11 बजे के आसपास दो बुजुर्ग की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद धनहा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों बुजुर्गों की लाश को कब्जे में ले लिया। जिसको सुबह पोस्टमार्टम में भेजा गया है।
वही 24 मई को एक बुजुर्ग लक्ष्मी यादव पर धारदार हथियार से हमला किया गया था। जिसकी मृत्यु 3 दिन पहले इलाज के दौरान हो गई थी।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में खनन माफिया का जाल: रोहिन भी कर दी छलनी, बंधे तक काट डाले
मिली जानकारी के अनुसार, पहवारी यादव अपने घर से लगभग 500 की दूरी पर सोए हुए थे, जहां उनकी हत्या हो गई। वहीं, गांव की ही झलरी देवी अपने घर के बाहर सोई हुई थीं। जबकि उसके लड़के की तीन बच्चियां उसके पास थी। हत्यारे ने उस बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। इस डबल मर्डर को लेकर गांव में सनसनी फैली हुई है। लोग डरे और सहमे हुए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.