फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   univercity teacher agitation

Gorakhpur News: काली पट्टी बांध शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने जताया विरोध, दिखाई एकजुटता

Sun, 23 Jul 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 23 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
univercity teacher agitation
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर विश्वविद्यालय में मौन प्रदर्शन किया। ये लोग शुक्रवार को हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति के समर्थन में एकजुटता दिखाई।
विज्ञापन



प्रो. संजय बैजल ने कहा कि इस घटना से शिक्षक समुदाय आहत है। प्रो. उमेश नाथ त्रिपाठी ने कहा कि हम सभी इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। प्रो. विनय सिंह, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. शरद मिश्र, प्रो. दीपक प्रकाश त्यागी, प्रो. जितेंद्र मिश्र, प्रो. सुनीता मुर्मू, प्रो. शिखा सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, डॉ. आमोद कुमार राय, डॉ. शिवपूजन, डॉ. मनीष राय आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

-------
संकायाध्यक्षों ने भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। विश्वविद्यालय में हुए बवाल के विरोध में शनिवार को संकाय अध्यक्षों की बैठक में हालात पर विमर्श किया गया। इस दौरान कुलपति प्रो. राजेश सिंह और कुलसचिव प्रो: अजय सिंह पर हमले की भर्त्सना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकाय अध्यक्ष ने राज्यपाल व मुख्यमंत्री से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। बैठक में प्रो. कीर्ति पाण्डेय, प्रो. शोभा गौड़, प्रो नंदिता सिंह, प्रो. अहमद नसीम, प्रो. ऊषा सिंह, प्रो. दिनेश यादव, प्रो. श्रीवर्धन पाठक, प्रो. रवि शंकर सिंह व राजर्षि गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed