{"_id":"5fc099519e5ae57ed20e0fc8","slug":"uncontrolled-truck-broke-bridge-railing-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: अनियंत्रित ट्रक ने पुल की रेलिंग तोड़ा, चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: अनियंत्रित ट्रक ने पुल की रेलिंग तोड़ा, चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद
Fri, 27 Nov 2020 11:44 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Nov 2020 11:44 AM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले के लाहीलपार से पगरा बिहार मार्ग पर शुक्रवार की सुबह चीनी लदी 10 पहिया ट्रक अनियंत्रित होकर महुआपाटन पुल की रेलिंग तोड़ते फंस गई। जिससे घंटो तक चार पहिया गाड़ियों का आवागमन बंद रहा।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की भोर 320 बोरी चीनी लदी ट्रक गोरखपुर से कटेया बिहार के लिए निकली। अभी वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के महुआपाटन पुल पर साढ़े छह बजे पहुंची, उसी दौरान टॉयराइट की गोली टूट गई, जिससे स्टेरिंग फेल हो गया।
विज्ञापन
ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए एक पहिया हवा में लटक गया। किसी तरह चालक सिकंदर जान बचाकर भागा। ट्रक के फंसने से चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया और राहगीर परेशान हो गए।
विज्ञापन
इस बाबत रामपुर कारखाना के थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि ट्रक का टॉयराइट की गोली टूट जाने से स्टेरिंग फेल हो गया था। इससे ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ दिया। जानमाल का कोई नुकसान नहीं है। क्रेन मंगाकर ट्रक को निकाला जाएगा।