{"_id":"61d02ccacc25033c521ab9ee","slug":"uncle-dies-nephew-injured-after-being-hit-by-truck-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: ट्रक के चपेट में आने से चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: ट्रक के चपेट में आने से चाचा की मौत, भतीजा घायल
Sat, 01 Jan 2022 03:58 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 01 Jan 2022 03:58 PM IST
सार
इलाज के दौरान राम अवध की मौत हो गई। वहीं कन्हैया की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के कसया-देवरिया मार्ग पर शुक्रवार की रात में खनुआ नाला के समीप ट्रक की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रामपुर खास के रहने वाले राम अवध रावत (25) पुत्र सीता रावत अपने भतीजे कन्हैया (12) पुत्र जयप्रकाश को लेकर रात में करीब साढ़े आठ बजे बाइक से कसया बाजार करने जा रहे थे। अभी वह थाना क्षेत्र के खनुआ नाला के समीप पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दिया, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से उन्हें कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। इलाज के दौरान राम अवध की मौत हो गई। वहीं कन्हैया की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है। राम अवध एक माह पहले ही विदेश से घर आया था। मौत की सूचना पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन