फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ultrasound machines of three sealed diagnostic centers

दंपती की मेहनत लाई रंग, सील हुए तीन डायग्नोस्टिक सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीनें

Fri, 01 Jan 2021 02:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 01 Jan 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound machines of three sealed diagnostic centers
धरने पर बैठा दंपती। - फोटो : अमर उजाला।

नवजात के जन्म पूर्व गलत रिपोर्ट देने वाले तीन डायग्नोस्टिक सेंटर के खिलाफ  बृहस्पतिवार को कार्रवाई की गई। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के अधिकारियों ने बेतियाहाता स्थित स्पर्श इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर, छापड़िया हॉस्पिटल एवं प्रज्ञा अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिपरौली के देईपार निवासी अभिषेक पांडेय ने अपनी गर्भवती पत्नी की चार अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जांच कराई थी। गर्भस्थ शिशु के बारे में हर जगह से रिपोर्ट सामान्य आई थी, लेकिन जब बच्चा पैदा हुआ तो उसके अंग विकसित नहीं थे। उसका एक हाथ नहीं है और सिर भी असामान्य है।
विज्ञापन


अभिषेक की शिकायत पर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने जांच के लिए एक मेडिकल बोर्ड गठित कर दी थी। बोर्ड ने चार डॉक्टरों को दोषी माना है। उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके बाद सहजनवां के न्यू आदित्य अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया गया, लेकिन तीन सेंटर पर कार्रवाई नहीं होने पर अभिषेक पांडेय ने पत्नी व नवजात के साथ बुधवार को डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल शुरू कर दी। इसके बाद डीएम के. विजयेंद्र पांडियन ने शेष बचे तीनों डायग्नोस्टिक सेंटर का लाइसेंस निलंबित करते हुए उन्हें सील करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी मेडिकल बोर्ड ने सभी चारों डायग्नोस्टिक सेंटर की रिपोर्ट की जांच की। वहां के डॉक्टरों को बुलाकर उनका पक्ष भी लिया गया। अंतत: बोर्ड ने चार डॉक्टरों को दोषी माना है। उनके सेंटर की अल्ट्रासाउंड मशीन सील कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed