{"_id":"609fdbfeff573d67895cf566","slug":"two-young-man-died-due-to-lack-of-treatment-after-road-accident-in-deoria","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: घायल होकर सूनसान सड़क पर घंटों तड़पते रहे दो युवक, इलाज के अभाव में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: घायल होकर सूनसान सड़क पर घंटों तड़पते रहे दो युवक, इलाज के अभाव में चली गई जान
Sat, 15 May 2021 08:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 15 May 2021 08:15 PM IST
सार
बाइक सवार दो युवकों की वाहन की चपेट में आने से मौत, घर में मचा कोहराम। रिश्तेदार को देवरिया छोड़ कर घर वापस लौट रहे थे युवक। देर रात देवरिया कसया मार्ग के पोखर भिंडा गांव के पास हुआ हादसा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : पिक्साबे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के देवरिया कसया मार्ग पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पोखरभिंडा गांव के पास शुक्रवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों अपने एक रिश्तेदार को जिला मुख्यालय पर पहुंचा कर घर वापस लौट रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बभनौली गांव में ओम प्रकाश यादव की लड़की की शुक्रवार की रात में बारात आई थी। शादी समारोह में गांव के पूर्व प्रधान राम लक्षन यादव का पौत्र विवेक यादव (15) और सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामगुलाम टोला निवासी सचिन (20) भी शादी में शामिल होने के लिए आए थे। यहीं से शाम को दोनों बाइक से एक युवक को छोड़ने के लिए देवरिया चले गए।
रिश्तेदार को देवरिया छोड़ कर घर लौट रहे दोनों बाइक सवार को देवरिया कसया मार्ग स्थित पोखरभिंडा मोड़ के पास पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान एक राहगीर उधर से गुजरते समय घायलों को सड़क पर तड़पते देख वहां रुका और उनके मोबाइल फोन से घर वालों को सूचना दी।

घायल होकर तड़पड़ा रहे युवकों की इलाज के अभाव में चली गई जान
जानकारी मिलते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे लेकिन तब तक विवेक की रक्त स्राव अधिक हो जाने से मौत हो चुकी थी एंबुलेंस से दोनों को सदर अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने सचिन की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में मौत हो गई।
जिला मुख्यालय से वापस लौट रहे बाइक सवार विवेक और सचिन गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर करीब एक घंटे तक तडपड़ते रहे। कोरोना कर्फ्यू होने के कारण सड़क सुनसान रही और समय से उनका इलाज नहीं हो सका। जिसके चलते विवेक की तड़प कर जान निकल गई। जबकि सचिन की रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल हो गया था।