फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   two women killed in road accident at kushinagar

कुशीनगर: हाईवे के किनारे टहल रही थी दो महिलाएं, अज्ञात वाहन ने रौंदा

Fri, 21 Oct 2022 05:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला संवाद, कुशीनगर।
अमर उजाला संवाद, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 21 Oct 2022 05:12 PM IST
सार

भोर में टहलने गई दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं अगल-बगल की रहने वाली हैं। काफी देर तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश की तो घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
two women killed in road accident at kushinagar
कुशीनगर में हादसा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले के कोतवाली क्षेत्र के विश्वकर्मा मंदिर की पास शुक्रवार की भोर में टहलने गई दो महिलाओं को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दोनों महिलाएं अगल-बगल की रहने वाली हैं। काफी देर तक उनके घर नहीं पहुंचने पर परिवार के लोगों ने तलाश की तो घटना की जानकारी हुई। महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


हाटा के वार्ड संख्या 22 थरुआडीह निवासी अंजना सिंह (30)  और सुनीता (35) का रोजाना भोर में टहलने जाती थीं। शुक्रवार की सुबह भी करीब चार बजे दोनों घर से हाइवे की तरफ टहलने गईं, लेकिन वह काफी देर तक घर वापस नहीं आईं तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिवार की लोग महिलाओं की तलाश में निकल गए। इस दौरान रास्ते में किसी ने बताया कि विश्वकर्मा मंदिर के पास दो महिलाओं को किसी वाहन ने रौंद दिया है।
विज्ञापन


परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों महिलाएं खून से लथपथ होकर सड़क पर पड़ी हैं। आनन-फानन में दोनों को सीएचसी हाटा पर ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने महिलाओं को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी विरेंद्र यादव पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

हाइवे पर टहलने में जा रही जान
हाइवे किनारे टहलने में लोगों की जान जा रही है। शुक्रवार को जिस जगह पर दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है। वहां पांच मीटर के हिस्से में दो साल के तीन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। पहली घटना वर्ष 2020 में दीपावली के दूसरे दिन हुई थी। इसमें लक्ष्मी देवी और उन्हीं के परिवार के रूद्र प्रताप सिंह किसी वाहन की चपेट में आ गए थे जिससे उनकी जान चली गई।


दूसरी घटना अभी करीब चार माह पहले ही हुई थी। थरूआडीह में हाइवे किनारे ही घर बना कर रहने वाले दीनानाथ वर्मा और इसी मोहल्ले के सोनू सिंह सुबह हाइवे किनारे टहल रहे थे। तभी एक कार ने दोनों को ठोकर मार दी। दुर्घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह फिर उसी स्थान के पास दो महिलाओं की जान चली गई। बार-बार इस तरह की घटना होने से इस मुहल्ले के लोग डर गए हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed