यात्रीगण कृपया ध्यान दें: लखनऊ-पाटलीपुत्र समेत दो ट्रेनें कैंसिल, 11 बदले मार्ग से चलेंगी
रेल प्रशासन ने गोरखपुर-हटिया ट्रेन को निरस्त करने के बाद लखनऊ-पाटलीपुत्र समेत दो और ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 11 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जं. पर यार्ड रिमाडलिंग, छपरा-गौतम स्थान के मध्य दोहरीकरण व विद्युतीकरण और छपरा-छपरा कचहरी के मध्य तीसरी लाइन की कमीशनिंग का कार्य चल रहा है। इसके लिए प्री-नान इंटरलॉकिंग और नान इंटरलाॅकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। रेल प्रशासन ने गोरखपुर-हटिया ट्रेन को निरस्त करने के बाद लखनऊ-पाटलीपुत्र समेत दो और ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इसके अलावा 11 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इसकी सूचना स्टेशनों के अलावा सोशल मीडिया पर भी अपलोड की जा रही है।
निरस्तीकरण
- लखनऊ जं. से 23, 29 एवं 30 दिसंबर को चलने वाली 12529 लखनऊ जं.-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- पाटलिपुत्र से 23, 29 एवं 30 दिसंबर को चलने वाली 12530 पाटलिपुत्र-लखनऊ जं. एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- सहरसा से 21, 24, 28 एवं 31 दिसंबर और 04 जनवरी को चलने वाली 15279 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
- आनंद विहार टर्मिनस से 22, 25, 29 दिसंबर और 01 तथा 05 जनवरी को चलने वाली 15280 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मार्ग परिवर्तन
- अमृतसर से 28 से 31 दिसंबर और 01 से 07 जनवरी तक चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस व 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ृनिर्धारित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से 18 से 27 दिसंबर तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-कप्तानगंज-थावे-खैरा-छपरा ग्रामीण के रास्ते चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से 28 से 31 दिसंबर एवं 01 से 07 जनवरी तक चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से 19 से 28 दिसंबर तक 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-खैरा-थावे-कप्तानगंज-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से 29 से 31 दिसंबर एवं 01 से 08 जनवरी तक 02563 बरौनी-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- दरभंगा से 29 से 31 दिसंबर एवं 01 से 08 जनवरी तक 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- अमृतसर से 27 दिसंबर एवं 03 जनवरी तक 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर-छपरा ग्रामीण-मुजफ्फरपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर-पनियहवा-नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- भागलपुर से 28 दिसंबर एवं 04 जनवरी तक 15097 भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- बरौनी से 31 दिसंबर को 12491 बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- सहरसा से 31 दिसंबर को 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
- गुवाहाटी से 01 जनवरी को 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मुजफ्फरपुर-छपरा ग्रामीण-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएगी।
गाड़ियों का नियंत्रण
- नई दिल्ली से 22, 23, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31 दिसंबर और 01, 02, 03, 08 जनवरी को चलने वाली 12554 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- हावड़ा से 22, 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31 दिसंबर और 02, 03, 05, 6, 07 जनवरी को चलने वाली 13019 हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस मार्ग में 30 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
- नई दिल्ली से 23, 24, 26, 27, 28, 29, 30, 31 दिसंबर एवं 01, 02, 03, 04, 05, 08 जनवरी को चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
पुनर्निर्धारण
- दरभंगा से 23, 25, 26, 28, 29, 30, 31 दिसंबर एवं 01, 04, 06, 07 एवं 08 जनवरी,2024 को चलने वाली 12565 दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस दरभंगा से 60 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
- अमृतसर से 23, 24, 25, 26, 27 दिसंबर को चलने वाली 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अमृतसर से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
- दरभंगा से 23, 25, 26 दिसंबर को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी दरभंगा से 90 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।
लखनऊ जं-ऐशबाग के बीच निरस्त रहेगी मैलानी एक्सप्रेस
लखनऊ जं. के प्लेटफॉर्म संख्या 02 पर ब्लॉक लिए जाने के कारण मैलानी एक्सप्रेस का आंशिक निरस्तीकरण किया गया है। गोरखपुर से 25 दिसंबर से 08 जनवरी तक 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस ऐशबाग-लखनऊ जं. के मध्य निरस्त रहेगी। मैलानी से 26 दिसंबर से 09 जनवरी तक 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस लखनऊ जं.-ऐशबाग के मध्य निरस्त रहेगी।