{"_id":"5e6091fe8ebc3eeb560a8a10","slug":"two-student-died-in-road-accident-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, इलाज के दौरान दो छात्रों की मौत
Thu, 05 Mar 2020 11:15 AM IST
vivek shukla
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 05 Mar 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहद्दीपुर में बुधवार की देर रात तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतना जबरदस्त थी कि बाइक 50 मीटर तक घिसटती चली गई। घटना की सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस गंभीर रूप से घायल दोनों छात्रों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर ने जांच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया।
कैंट क्षेत्र के कूड़ाघाट पिपरडाड़ी घटईमाता स्थान के पास के रहने वाले शिव कुमार (17) और मोहल्ले के ही अर्पित (16) दोस्त थे। वह कारोबार में पिता का हाथ बंटाने के साथ कक्षा 9वीं में पढ़ रहे थे। बुधवार की रात वह किसी काम से बाइक से शहर में आए थे। देर रात तकरीबन 10.30 बजे वह घर लौट रहे थे। दोनों अभी मोहद्दीपुर में हाईडिल कॉलोनी एवं गेस्ट हाउस के पास पहुंचे थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
बाइक की रफ्तार तेज होने के चलते वह सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे की सूचना पर पहुंचे मोहद्दीपुर चौकी प्रभारी राजेन्द्र सिंह ने स्थानीय लोगों की मदद से उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। डॉक्टर ने जांच के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिवार एवं मोहल्ले के लोग जिला अस्पताल पहुंचे तब तक उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था।