फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two SP supporters who attacked BJP office arrested

Gorakhpur News: भाजपा कार्यालय में हमला करने वाले दो सपा समर्थक गिरफ्तार

Fri, 24 May 2024 05:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 05:33 AM IST
विज्ञापन
Two SP supporters who attacked BJP office arrested
गीडा थाने में एक नामजद समेत अज्ञात पर दर्ज हुआ था केस
विज्ञापन

हमले में शामिल अज्ञात युवकों की भी पुलिस कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
गीडा। क्षेत्र के नंदापार में भाजपा के चुनाव कार्यालय में बुधवार को घुसकर मारपीट करने वाले सपा समर्थक विजयनाथ यादव और रितेश यादव को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पर कार्रवाई करते हुए गीडा पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया जहां से जेल भिजवा दिया गया। इनके विरुद्ध कार्यालय प्रभारी राजन सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, हत्या की कोशिश समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था।
खजनी क्षेत्र के सीयर में बुधवार को सपा लोकसभा प्रत्याशी काजल निषाद की नुक्कड़ सभा होनी थी। इस दौरान एक दर्जन कार्यकर्ता प्रत्याशी के स्वागत और जुलूस में शामिल होने के लिए वहां जुटे थे। आरोप है कि इस दौरान वहां स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय में सपा कार्यकर्ता घुस गए और पीएम मोदी के कटआउट पर सपा का झंडा बांध दिया।
विज्ञापन


कार्यालय प्रभारी जैतपुर निवासी राजन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपी विजयनाथ यादव अपने एक दर्जन समर्थकों के साथ कार्यालय में घुस गया और उन्हें मारने पीटने लगा। गला दबाकर कर जान से मारने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नामजद आरोपी के साथ अज्ञात युवकों के विरुद्ध केस दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed