फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two shops and warehouses of drug dealers sealed

नशीली दवा कारोबार: दवा व्यापारियों की दो दुकानें व गोदाम सील, ड्रग विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 17 Aug 2022 11:31 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 Aug 2022 11:31 AM IST
सार

नशीली दवाओं के कारोबार में देवरिया के दो व्यापारी भी औषधि विभाग के रडार पर हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी दोनों व्यापारी भाइयों का गोदाम बंगाल में भी है। हालांकि, इस मामले प्रशासन और औषधि विभाग अभी कुछ बोलने से इनकार कर रहा है।

विज्ञापन
Two shops and warehouses of drug dealers sealed
दवा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशीली दवाओं की तस्करी के आरोपों से घिरे भालोटिया मार्केट के गुप्ता बंधुओं आशीष व अमित की दो दुकानें और गोदाम सोमवार को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई प्रशासन व ड्रग विभाग ने संयुक्त रूप से की।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दवा व्यापारी आशीष गुप्ता व अमित गुप्ता के खिलाफ गोरखपुर के गीडा और संतकबीरनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। इसके बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस मामले में आगरा के दवा व्यापारी भी नामजद हैं।
विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस पर भालोटिया मार्केट स्थित व्यापारियों की दो दुकानें आशीष मेडिकल एजेंसी और आशीष ट्रेडर्स के साथ ही एक गोदाम सील की गई। एसडीएम सहजनवां सुरेश कुमार राय, सहायक औषधि आयुक्त एजाज अहमद और ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। फिलहाल, दोनों भाई फरार हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने नेपाल में शरण ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

देवरिया के दो व्यापारी रडार पर
नशीली दवाओं के कारोबार में देवरिया के दो व्यापारी भी औषधि विभाग के रडार पर हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपी दोनों व्यापारी भाइयों का गोदाम बंगाल में भी है। हालांकि, इस मामले प्रशासन और औषधि विभाग अभी कुछ बोलने से इनकार कर रहा है।

देर से हुई कार्रवाई पर उठे सवाल
स्वतंत्रता दिवस पर आरोपी व्यापारियों के दुकान व गोदाम को सील करने में हुई देरी पर भी सवाल उठने लगे हैं। व्यापारियों के बीच चर्चा है कि जब दोनों आरोपी व्यापारियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई तो उनके दुकान व गोदाम को सील करने में इतनी देरी क्यों की गई? आखिर विभागीय सुस्ती के पीछे क्या वजह थी? व्यापारियों को नशीली दवाओं से जुड़ी खेप को शिफ्ट करने की मोहलत दी गई थी क्या। इन सवालों को लेकर मंगलवार को भालोटिया में मार्केट में पूरे दिन चर्चा होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed