बस्ती: ट्रेलर की चपेट में आकर दो रिश्तेदारों की मौत, लोग बोले- हेलमेट लगाते तो बच जाती जान
राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया लारा गांव के पास की घटना, ग्रामीणों ने सैनिया चौराहे के पास घेरा, पकड़ा गया चालक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में राम जानकी मार्ग पर दुबौलिया थाना क्षेत्र के लारा गांव के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब बेकाबू ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों सगे रिश्तेदार थे।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर सतहा निवासी 58 वर्षीय ओमप्रकाश व 54 वर्षीय राम मिलन बाइक से रिश्तेदारी में गए थे। शुक्रवार दोपहर कलवारी की तरफ से वापस लौटते समय राम जानकी मार्ग पर लारा गांव के पास ट्रेलर ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर ही ओम प्रकाश व राम मिलन की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार व सीओ कलवारी शक्ति सिंह ने घटना स्थल पर पहुंचे। वहां से चालक ट्रेलर लेकर भागा जिसे सैनिया चौराहे पर ग्रामीणों ने पकड़कर चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि ट्रेलर को कब्जे में लिया गया।
परिवार में मचा कोहराम
राम जानकी मार्ग पर लारा के पास ट्रेलर व बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही अशोकपुर के सतहा में कोहराम मच गया। परिजन तुरंत थाने के लिए रवाना हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
परिजनों ने बताया कि राम मिलन व ओम प्रकाश कलवारी के पास रिश्तेदारी में गए थे। लौटते समय हादसे में मौत हो गई। ओमप्रकाश के पांच बेटे एक पुत्री है। जबकि राम मिलन पांच बेटे व पांच बेटी है। लोगों का कहना है कि हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती।