फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two people, including a laborer, die of electrocution in Badgo and Rustampur.

Gorakhpur News: बड़गो और रुस्तमपुर में करंट से मजदूर समेत दो की मौत

Fri, 14 Aug 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a laborer, die of electrocution in Badgo and Rustampur.
गोरखपुर। शहर में बृहस्पतिवार को बारिश के दौरान अलग-अलग स्थानों पर करंट की चपेट में आने से मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा रानीबाग उपकेंद्र क्षेत्र के बड़गो में पूर्वांह्न 11 बजे हुआ, जबकि दूसरा रुस्तमपुर उपकेंद्र क्षेत्र के ओम चौक के पास दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ। दोनों घटनाओं के बाद बिजली निगम ने आपूर्ति बंद कराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

निर्माण के दौरान 11 केवीए लाइन की चपेट में आया मजदूर
रानीबाग उपकेंद्र के बड़गो में दो मंजिला मकान के दूसरे तल पर निर्माण कार्य चल रहा था। मकान के पास से 11 केवीए की बिजली लाइन गुजर रही है। काम के दौरान लोहे का पाइप बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे करीब 40 वर्षीय मजदूर जवाहर निवासी पिपरा बाजार, थाना सिंदुरिया, महराजगंज करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिजली कर्मियों ने आपूर्ति बंद कराई। रानीबाग के जेई अमित ने बताया कि 11 केवीए की लाइन पहले से बनी हुई है। निर्माण कार्य के दौरान विभाग से शटडाउन नहीं मांगा गया था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जलभराव से बचने में खंभे के संपर्क में आया किशोर
रुस्तमपुर के गल्ला मंडी के सामने ओम चौक के पास बृहस्पतिवार दोपहर बारिश के दौरान करीब 16 वर्षीय किशोर करंट की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि किशोर महाराजगंज का रहने वाला था और बारिश में छाता लेकर सामान लेने निकला था। सड़क पर पानी भरा होने के कारण वह किनारे से होकर जाने लगा। इसी दौरान एलटी खंभे के संपर्क में आने से उसे करंट लग गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना बिजली निगम के अधिकारियों को दी, जिसके बाद लाइन बंद कराई गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और बिजली निगम के जेई को भी बुलाया। खंभे में करंट आने की समस्या को ठीक कराया गया। रुस्तमपुर का चार्ज संभाल रहे एसडीओ आशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि घटना की जांच कराई जाएगी। मृतक के परिजन को मुआवजा देने को लेकर भी बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed