फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two people died in road accident at maharajganj

यूपी: कार में सवार होकर जा रहे थे पांच लोग, नहीं पता था मिलेगी ऐसी दर्दनाक मौत

Mon, 01 Feb 2021 03:54 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Feb 2021 03:54 PM IST
विज्ञापन
two people died in road accident at maharajganj
सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला।

महराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र के लोहसी गांव के पास नौतनवां ठूठीबारी मार्ग पर खड़े ट्रक में कार भिड़ गई। जिससे कार में सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई। जबकि महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक रिश्ते में मामा भांजे थे।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी राजू जायसवाल, सचिन जायसवाल उर्फ गोलू, कुसुम जायसवाल, मनीष कसौधन और आलोक जायसवाल एक कार से सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन में सचिन के रिश्तेदारी में गए थे। वहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन


रविवार की देर रात लगभग दो बजे नौतनवां ठूठीबारी मार्ग पर लोहसी गांव के करीब एक राइस मिल के पास पहुंचे ही थे कि कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक में भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही कार में सवार राजू जायसवाल (35) तथा सचिन जायसवाल (30) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सचिन जायसवाल उर्फ गोलू की पत्नी कुसुम जायसवाल (25), कार चालक मनीष कसौधन (23) और आलोक जायसवाल (20) घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन जायसवाल के पिता की पांच दिन पहले हुई थी मौत

सभी घायलों को इलाज के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दो लोगों को रेफर कर दिया गया। जबकि एक को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का इलाज चल रहा है।
 
सड़क हादसे में सचिन जायसवाल उर्फ गोलू की मौत से परिवार के ऊपर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा। अभी पांच दिन पहले बीमारी से उनके पिता दिनेश की मौत हो गई थी। दाह संस्कार करने के बाद पूरा परिवार मातम में था कि रविवार की रात सिद्धार्थनगर जनपद के लोटन से रिश्तेदारी से लौटते समय सड़क हादसे में सचिन की मौत हो गई और उनकी पत्नी कुसुम बुरी तरह से घायल हो गई।

घटना के बाद मृतक की मां परमिला व छोटा भाई विपिन जायसवाल का रो- रोकर बुरा हाल है। वहीं कार सवार मृतक राजू जायसवाल के परिजनों का भी रो- रोकर बुरा हाल है। मृतक राजू जायसवाल के दो बच्चे दिव्यांश (5) तथा पीहू (3) हैं। पति की मौत के बाद पत्नी ऊषा जायसवाल बदहवास हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed