{"_id":"629ee02b5e20a27b496a1542","slug":"two-people-died-in-gorakhpur-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Gorakhpur: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मृतकों में एक जिला पंचायत सदस्या का भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Gorakhpur: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, मृतकों में एक जिला पंचायत सदस्या का भाई
Tue, 07 Jun 2022 10:50 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:50 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक गीडा राहुल सिंह ने कहा कि अभी दोनों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा कि वाहन किसका था। कैसे दोनों वाहन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा इलाके के कालेसर-जगदीशपुर फोरलेन पर बाघागाड़ा के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जिला पंचायत सदस्य के भाई व एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गीडा इलाके के एकला गांव निवासी व वार्ड नंबर 27 से जिला पंचायत सदस्य धीरज निषाद के 26 वर्षीय भाई नीरज निषाद रविवार रात बाइक से गांव के ही 45 वर्षीय जनार्दन यादव के साथ अपना ट्रैक्टर देखने निकले थे। रात करीब एक बजे किसी ने नीरज और जनार्दन को कालेसर जगदीशपुर फोरलेन पर बाघागाड़ा के पास घायल अवस्था में देखा।
विज्ञापन
दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। नीरज की अभी शादी नहीं हुई थी। जबकि जनार्दन ने दो शादी की थी और दो बच्चे भी हैं। दोनों वर्तमान समय में मिट्टी का कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गीडा राहुल सिंह ने कहा कि अभी दोनों के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मामले की छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा कि वाहन किसका था। कैसे दोनों वाहन की चपेट में आ गए।