फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   two km road jam due to agitation against agnipath yojna

शहर में लगा दो किमी लंबा जाम, तेज धूप में राहगीर हुए परेशान, सिविल लाइंस रोड पर एंबुलेंस का बजता रहा हूटर

Fri, 17 Jun 2022 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
two km road jam due to agitation against agnipath yojna
शहर में लगा दो किमी लंबा जाम, तेज धूप में राहगीर हुए परेशान, सिविल लाइंस रोड पर एंबुलेंस का बजता रहा हूटर
विज्ञापन

देवरिया। प्रदर्शनकारियों के सड़क पर उतरने से शुक्रवार को सिविल लाइंस रोड पर दो किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया। तेज धूप के बीच जाम में फंसे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जबकि मेडिकल कालेज को जाने वाले एंबुलेंस और निजी साधन भी जाम में फंसे रहे। जिसके चलते मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।

सुबह प्रदर्शनकारी जब नारेबाजी करते हुए जिला मुख्यालय पहुंचे, तो करीब 11 बजे तक मालवीय रोड चौराहे से गोरखपुर मार्ग स्थित ओवरब्रिज तक जाम लगा रहा। बसों में बैठे यात्री गर्मी से तर-बतर हो रहे थे। जब प्रदर्शनकारी रेलवे स्टेशन की ओर बढ़े तो जाम हटा। तब जाकर वाहनों का आवागमन सुुचारु हुआ। इसके बाद फिर से करीब एक बजे सिविल लाइन रोड पर पुरवा चौराहे से बस स्टेशन तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया था। सिविल लाइन पर जाम लगने के कारण जिला अस्पताल को जाने वाली सड़क पर भी एंबुलेंस फंसी हुई थी। जबकि राघवनगर और कोतवाली रोड पर भी रुक-रुक कर जाम लगता रहा। पूरे दिन पुलिस और यातायात पुलिसकर्मी चौराहों पर लगे जाम के झाम को छुड़ाने में लगे रहे। कई बार तो पुलिसकर्मी खुद ही जाम में फंसते देखे गए। जबकि जाम लंबा लगने के कारण कुछ यात्री पुरवा चौराहा और ओवरब्रिज के पास ही उतर पैदल निकल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed