{"_id":"5ef36cf58ebc3e43211c8e11","slug":"two-killed-and-five-injured-in-road-accident-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दो बाइकों की टक्कर में दो युवकों की मौत, पांच घायल
Wed, 24 Jun 2020 08:40 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Jun 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar news
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया पेट्रोल पंप के सामने एनएच 28 बी पर बुधवार शाम करीब पांच बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिससे दो युवकों की मौत हो गई। वहीं, एक महिला व चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के मुताबिक एक ही बाइक पर छह लोग सवार थे। सीमावर्ती बिहार प्रांत के धनहा थाना क्षेत्र के दहवा गांव निवासी पिंटू साहनी बाइक से हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव निवासी अपने बहनोई प्रभु साहनी के घर आए थे। शाम को अपनी बहन रिंकू देवी व उनके चार बच्चों को एक ही बाइक पर बैठाकर घर वापस जा रहे थे।
बेलवनिया पेट्रोल पंप के सामने पडरौना की ओर से आ रहे एक बाइक सवार से आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार बीच सड़क पर गिर गए। पडरौना की तरफ से आ रहे बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
वहीं पिंटू (32) व उनकी बहन रिंकू देवी (35), अंजली (5), प्रियांशु (12), अरुण (10) व संध्या (2) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना हनुमानगंज थाने को दी। घायल पिंटू की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
मौके पर पहुंचे एसआई राजकुमार, कांस्टेबल वेदप्रकाश गोस्वामी, अभिषेक यादव, भानुशंकर, शमीम आदि ने घायलों को सीएचसी तुर्कहां भेजा। एसआई राजकुमार ने बताया कि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। दूसरे मृतक पिंटू साहनी के घरवाले मौके पर पहुंच गए थे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा घायल पांच वर्षीया अंजली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।