फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two injured after oldier car collided with a tree in Gorakhpur

गोरखपुर में हादसा: सैनिक की कार पेड़ से टकराकर क्षतिग्रस्त, घायलों की हालत गंभीर

Wed, 05 Jul 2023 01:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो कुसम्ही बाजार।
अमर उजाला ब्यूरो कुसम्ही बाजार। Published by: vivek shukla Updated Wed, 05 Jul 2023 01:37 PM IST
सार

आदित्य प्रताप सिंह मंगलवार को अपने महिला मित्र के साथ बुढि़या माई मंदिर दर्शन के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद दोनों लौट रहे थे कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
two injured after oldier car collided with a tree in Gorakhpur
गोरखपुर में हादसा - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में एम्स थाना क्षेत्र के कुसम्ही जंगल में बुढि़या माता के दर्शन कर रहे लौट रहे सैनिक आदित्य प्रताप सिंह (30) की कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में आदित्य और उनकी महिला मित्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भेजा है। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सरदारनगर के बरईपार निवासी आदित्य प्रताप सिंह मंगलवार को अपने महिला मित्र के साथ बुढि़या माई मंदिर दर्शन के लिए आए थे। दर्शन करने के बाद दोनों लौट रहे थे कि अचानक उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर से लखनऊ जाना हुआ और आसान, वंदे भारत ट्रेन का रूट फाइनल
विज्ञापन
विज्ञापन


राहगीरों ने दोनों की मदद करते हुए बाहर निकाला फिर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। आईकार्ड से पहचान के बाद परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed