{"_id":"5fd44ead295c76535569b889","slug":"two-groups-fight-over-due-to-finished-chicken-in-marriage-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शादी में मुर्गे का मीट खत्म होने पर जमकर हुई मारपीट, नाराज बरातियों ने शादी से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी में मुर्गे का मीट खत्म होने पर जमकर हुई मारपीट, नाराज बरातियों ने शादी से किया इनकार
Sat, 12 Dec 2020 10:31 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के एक गांव में गुरुवार की रात शादी समारोह में भोजन के दौरान मुर्गे का मीट खत्म होने पर घराती और बराती पक्ष के लोग भीड़ गए। दोनों पक्ष में मारपीट शुरू हो गई और शादी ही करने से इनकार कर दिया गया। फिर सूचना पर पुलिस पहुंची और हस्तक्षेप कर शादी की रस्मों को पूरा कराया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के गौरीबाजार से बरात गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा परसिया में आई थी। खाने में मुर्गे के मीट की व्यवस्था की गई थी। अभी कुछ बराती खाने के लिए बाकी थे। इसी बीच मुर्गे का मीट खत्म हो गया।
विज्ञापन
बराती आक्रोशित होकर गाली देने लगे। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक आ पहुंचा। एक कार का शीशा भी तोड़ दिया गया। वहीं नाराज वर पक्ष ने शादी करने से इनकार कर दिया। सूचना पर गुलरिहा पुलिस पहुंची और मामले को शांत करवा कर पूरी रात अपनी मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी करवाई।
थाना प्रभारी गुलरिहा रवि कुमार राय ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली और दोनों पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म को पूरी कराई।
थाना प्रभारी गुलरिहा रवि कुमार राय ने बताया कि इस मामले में किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली और दोनों पक्ष ने पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्म को पूरी कराई।