फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   two died and 295 new corona positive got gorakhpur

गोरखपुर में एम्स के डॉक्टर समेत मिले 295 कोरोना पॉजिटिव, तीन संक्रमितों की हुई मौत

Sun, 06 Sep 2020 09:42 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 06 Sep 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
two died and 295 new corona positive got gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI

गोरखपुर जिले में शनिवार को कोरोना के 295 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं तीन संक्रमितों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में एम्स, दो निजी अस्पतालों और सीएचसी के एक-एक डॉक्टर समेत रेलवे अस्पताल, एनएचएआई के मैनेजर टेक्निकल, एक कार शोरूम के छह कर्मी भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 10744 पहुंच गई है। इनमें 7674 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 143 पहुंच गया है। कुल 2927 एक्टिव केस हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एम्स के एक डॉक्टर समेत दो अन्य लोग संक्रमित मिले हैं। इससे पूर्व भी एम्स के एक डॉक्टर और एम्स में काम कराने वाली संस्था के कई कर्मी संक्रमित मिल चुके हैं। शहर के दो निजी अस्पतालों और पीएचसी खोराबार के एक-एक डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले हैं। इनके अलावा रेलवे अस्पताल में जांच कराने वाले करीब 45 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। शहर के एक कार शोरूम के एक साथ छह कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद से शोरूम में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


बीआरडी में भी दो कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी पाली और सीएचसी कैंपियरगंज के एक-एक कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। पहली बार पासपोर्ट कार्यालय का एक कर्मी पॉजिटिव पाया गया है। महेवा मंडी के तीन लोग, भालोटिया मार्केट में एक दवा व्यापारी के यहां काम करने वाला कर्मी भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेतियाहाता में कई परिवार पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक ही परिवार के दो लोग शामिल हैं, मोहद्दीपुर तारामंडल, हटवा गगहा में एक ही परिवार के चार-चार लोग, बिछिया कॉलोनी में एक ही परिवार के दो लोग, तारामंडल में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

कैंट थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 78 मरीज

शहर की बात करें तो 177 नए मरीज मिले हैं। इनमें सर्वाधिक कैंट थाना क्षेत्र में 78 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा शाहपुर में 33, गोरखनाथ 22, कोतवाली 11, रामगढ़ ताल 12, चिलुआताल तीन, गुलहरिया सात और राजघाट में 11 मरीज मिले हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो 96 नए मरीज मिले हैं।

इनमें बड़हलगंज छह, भटहट आठ, ब्रह्मपुर तीन, कैंपियरगंज 10, चरगांवा 17, गगहा 12, कौड़ीराम, खजनी, सहजनवां, बेलघाट में एक-एक, खोराबार 18, पिपपराइच दो, पिपरौलली आठ, गोला तीन, पाली तीन और सरदानगर में दो मरीज मिले हैं।
 
तीन संक्रमितों की मौत
संक्रमितों के मौत के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले में तीन संक्रमितों की मौत शनिवार को हुई है। इनमें बिहार में खंड विकास अधिकारी के रूप में तैनात 59 वर्षीय एक व्यक्ति शामिल हैं। इनकी मौत गीडा के एक निजी अस्पताल में हुई है। इनके अलावा बेलघाट के रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई है।

27 अगस्त को इन्हें कोरोना वार्ड में भर्ती किया गया था। शाहपुर थाना क्षेत्र के नंदानगर निवासी 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी बीआरडी में इलाज के दौरान शनिवार को हुई है। इन्हें 21 अगस्त को भर्ती किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed