{"_id":"5eb939448ebc3e908b26083c","slug":"two-dead-body-found-in-different-places-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर महिला और फंदे पर लटका मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: रेलवे ट्रैक पर महिला और फंदे पर लटका मिला युवक का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
Mon, 11 May 2020 05:08 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 11 May 2020 05:08 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
कुशीनगर के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के बैकुंठीपुल के पास 55 वर्षीय शख्स और कप्तानगंज क्षेत्र में बोदरवार के पास रेलवे ट्रैक पर महिला का शव मिला। दोनों शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मड़ार विंदवलिया के घुघली-नौरंगिया मार्ग पर बैकुंठी पुल के समीप एक शव मिला। मृत शख्स का गला बबूल के पेड़ से बंधा था लेकिन उसके घुटने मुड़े हुए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि शव पेड़ से बांधा गया हो।
विज्ञापन
जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर सीओ खड्डा शिवस्वरूप भी पहुंचे। नेबुआ नौरंगिया एसओ उमेश कुमार का कहना है की शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट से ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार देवकली उर्फ चकिया गांव के पास गोरखपुर-नरकटियागंज रेल खंड पर 30 वर्षीय महिला का शव मिला। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे महिला का शव मिलने की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।
काफी प्रयास के बाद शव का शिनाख्त नहीं हो सकी। चौकी इंचार्ज बोदरवार विजय शंकर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।