{"_id":"5ee634a88ebc3e42d05de3b1","slug":"two-corona-positive-got-in-siddharthnagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर में दो और मिले कोरोना संक्रमित, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 45","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर में दो और मिले कोरोना संक्रमित, जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या हुई 45
Sun, 14 Jun 2020 08:01 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 14 Jun 2020 08:01 PM IST
सार
- रिपोर्ट आने के बाद बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में किया शिफ्ट
- सदर तहसील क्षेत्र एक गांव के हैं निवासी
- अबतक जिले में मिल चुके हैं 172 संक्रमित
विज्ञापन
कोरोना वायरस।
- फोटो : PTI
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में रविवार को एक युवक और महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए। दोनों सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव के निवासी हैं। रिपोर्ट आने के बाद उन्हें बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को पांच लोगों की रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब तक 172 कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें 121 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि 45 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव में एक 35 वर्षीय व्यक्ति मुंबई से गांव लौटा था। स्क्रीनिंग में संदिग्ध पाए जाने के बाद उसके और उसकी पत्नी के लार का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दोनों को गांव के प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दोनों कोरोना पॉजिटिव पाए गए। रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम सदर उमेशचंद निगम स्वास्थ्य टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि रविवार को आई रिपोर्ट में दो कोरोना पॉजिटिव मिले थे। उन्हें बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
- अबतक पाए संक्रमितों की संख्या 172
- बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या 121
- एक्टिव मरीज जिनका इलाज चल रहा है 45
- जिले में अबतक संक्रमण से मृतकों की संख्या 6
- रविवार को डिस्चार्ज हुए मरीजों की संख्या 5