फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two arrested for stealing truck tarpaulin in gorakhpur

गोरखपुर: ट्रक की तिरपाल काटकर चोरी करने वाले दो गिरफ्तार, जानिए क्या है पूरा मामला

Thu, 19 Aug 2021 11:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Aug 2021 11:15 AM IST
सार

14 अगस्त की रात साहबगंज मंडी में खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर कुछ लोग 80 गत्ता पाम रिफाइंड ऑयल एक कार में लादकर उठा ले गए थे। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।

विज्ञापन
Two arrested for stealing truck tarpaulin in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जिले में ट्रक की तिरपाल काटकर चोरी करने वाले गिरोह के दो गुर्गों को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20 गत्ता रिफाइंड ऑयल, दस हजार रुपये नकद और एक कार बरामद की है। बरामद कार से ही गिरोह के चार लोग वारदात को अंजाम दिया करते थे। पुलिस दो अन्य की तलाश में जुटी है। आरोपियों की पहचान गीडा के बोक्टा निवासी हिमांशु निषाद और महराजगंज के पनियरा के महुअवा निवासी रोशन गुप्ता के रूप में हुई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी सोनम कुमार ने बुधवार को कोतवाली थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि 14 अगस्त की रात साहबगंज मंडी में खड़े ट्रक का तिरपाल काटकर कुछ लोग 80 गत्ता पाम रिफाइंड ऑयल एक कार में लादकर उठा ले गए थे। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


मुखबिर की सूचना पर बुधवार की सुबह तकरीबन आठ बजे तरंग ओवरब्रिज के पास से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर चोरी का 20 गत्ता पाम रिफाइंड ऑयल और चोरी में प्रयुक्त कार को बरामद किया। शेष 60 गत्ता तेल आरोपितों ने बेच दिया। आरोपितों के पास से दस हजार नकदी भी बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु पर 12 और रोशन पर दर्ज हैं चार मुकदमे
एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपित काफी शातिर हैं। वे हाइवे पर खड़े ट्रक से चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े हैं। हिमांशु निषाद पर कोतवाली खलीलाबाद, बेलीपार, सहजनवां, गीडा और कोतवाली में 12 मुकदमे दर्ज हैं। जबकि रोशन गुप्ता पर पनियरा, सहजनवां और कोतवाली में चार मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed