फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   TV and magazine will also installed in Quarantine Center in gorakhpur

Coronavirus in Gorakhpur: क्वारंटीन किए गए लोगों के लिए प्रशासन फिक्रमंद, कमरे में मिलेगी ये खास सुविधा

Mon, 06 Apr 2020 11:27 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 06 Apr 2020 11:27 AM IST
सार

  • अलग-थलग पड़े लोगों के मनोरंजन को लेकर भी प्रशासन फिक्रमंद
  • खाने की थाली में पनीर भी शामिल, घर का खाना भी मंगा सकते हैं
  • 13618 लोग क्वारंटीन किए गए हैं जिले के 20 ब्लॉकों में

विज्ञापन
TV and magazine will also installed in Quarantine Center in gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में गांवों के प्राथमिक विद्यालयों, सामुदायिक भवनों में क्वारंटीन किए गए लोगों के मनोरंजन को लेकर भी जिला प्रशासन फिक्रमंद है। उन्हें घर से टीवी मंगाकर सेंटर पर लगाने की छूट दी गई है। इसके अलावा सभी क्वारंटीन सेंटरों पर पत्रिकाएं और कहानियों की किताबें  पहुंचाने की कवायद भी चल रही है।
विज्ञापन


इसके लिए वेंडरों से बात की जा रही है। घर की रसोई से खाना मंगाने की छूट पहले ही दी गई थी। अब सेंटरों पर बनवाए जा रहे खाने में एक दिन पनीर की सब्जी भी शामिल करने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन

 
जिले के 20 ब्लॉकों में अब तक दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा आदि प्रांतों से आए 13618 लोग क्वारंटीन किए जा चुके हैं। इनमें हाल-फिलहाल में आए 5958 लोग पंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों, सामुदायिक या पंचायत भवनों में क्वारंटीन किए गए हैं। जबकि उसके पहले 7660 लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाहर से आए पुरुषों को स्कूलों में जबकि महिलाओं और बच्चों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है। घर से अलग स्कूलों में क्वारंटीन किए गए लोगों के शुरूआती दो-तीन दिन तो कट गए मगर अब उनके सामने समय काटना चुनौती है। इस तकलीफ को कई लोगों ने प्रशासनिक अफसरों से भी साझा किया।

कुछ सेंटरों पर तो क्वारंटीन किए लोग ताश की पत्तियां और मोबाइल पर गाने, वीडियो देखकर अपना मनोरंजन कर ले रहे हैं, मगर कई सेंटरों पर बिना मनोरंजन के किसी साधन के समय काटना मुश्किल है।




सीडीओ हर्षिता माथुर ने कहा कि जागरूकता बढ़ी है। लोग, खुद और अपनों की सुरक्षा के लिए धैर्य के साथ क्वारंटीन सेंटरों में प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। उन्हें दिक्कत न हो इसलिए मनोरंजन के लिए घर से टीवी मंगाकर लगाने की छूट दी गई है। उनके लिए पत्रिकाओं और कहानी की किताबों का भी बंदोबस्त किया जा रहा है। घर से खाना मंगाने की छूट पहले से है। स्कूलों में बनने वाले खाने में भी एक दिन पनीर देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed