फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Triple murder accused Neelam tops carrom board competition

गोरखपुर: तिहरा हत्याकांड की आरोपी नीलम कैरम बोर्ड चैंपियन, ऐसे बदल रही जिंदगी

Fri, 29 Sep 2023 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाल ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 29 Sep 2023 11:06 AM IST
सार

मंडलीय कारागार में बृहस्पतिवार को कैरम बोर्ड, लूडो, रस्साकसी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला बंदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही बंदियों में आपसी भाईचारा विकसित करने के लिए जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकृपाल की मौजूदगी में पैरालीगल वॉलंटियर की परेड कराई गई।

विज्ञापन
Triple murder accused Neelam tops carrom board competition
जिला जेल में आयोजित खेल प्रतियोगिता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मंडलीय कारागार में तिहरा हत्याकांड के आरोप में बंद सहजनवां की नीलम कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आई। वहीं पुरुष बंदियाें में बैरक नौ व 10 में बंद तसनीम व उनकी टीम रस्साकशी में प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

मंडलीय कारागार में बृहस्पतिवार को कैरम बोर्ड, लूडो, रस्साकसी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिसमें पुरुष और महिला बंदियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन


साथ ही बंदियों में आपसी भाईचारा विकसित करने के लिए जिला विधि सेवा प्राधिकरण के सचिव रामकृपाल की मौजूदगी में पैरालीगल वॉलंटियर की परेड कराई गई। उन्हें डाटा एंट्री ऑपरेटर द्वारा कंप्यूटर की ट्रेनिंग दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबी कूद में प्रथम स्थान पर बंदी सुजीत एवं द्वितीय स्थान पर अशोक रहा। सतरंग में परविंद्र राजभर पहले स्थान पर व राजू निषाद दूसरे स्थान पर रहा। साथ ही सर्किल की टीम के कप्तान अभिषेक मौर्या से मिलियन बैरक के कप्तान हरिकेश यादव की टीम 2- 0 से विजयी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed